बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चतरा मुसहरी में एक दर्दनाक दुर्घटना ने ग्राम वासियों को सदमे में डाल दिया है। यहां महज 2 साल की बच्ची की नहली पोखर में डूबने से मौत हो गई। इसे दुर्घटना कहें या लापरवाही, लेकिन घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, मासूम बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। और खेलते वक्त अचानक गंभीर हादसे का शिकार हो गई। बच्ची खेलते-खेलते पोखर में लुढ़क गई, जिसका ध्यान घर में किसी को नहीं रहा। डूबने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस दौरान परिवार के सभी लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे। बच्ची को नहीं देख परिवार के लोग बच्ची को ढूंढते हुए घरवाले पोखर के नीचे पहुंचे तो वह पोखर के पानी में पड़ी मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।