विद्यापतिनगर सावन महीने के पहले रविवार को भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। विद्यापतिधाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गौरतलब है कि सावन माह के पहले रविवार दिन भोलेनाथ का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर में भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
