विद्यापतिनगर। जमीन विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन एक दर्जन से अधिक फरियादी शामिल हुए। आज के जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन किया गया जबकि बाकियों को अगले तिथि के लिए बुलाया गया।वही जनता दरबार में थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के भूमि विवाद से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक वाद-विवाद के मामले में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान कई मामलों का स्थल निरीक्षण एवं मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को लेकर आगामी तिथि निर्धारित की गयी। वही कुछ जमीनी विवाद के अंचल अमीन के द्वारा नापी के बाद फैसला किये जाने की जानकारी दी गयी। आज के आयोजित जनता दरबार मे थानाध्यक्ष फिरोज आलम एवं राजस्व कर्मचारी गौरव कुमार, पीटीसी रंजीत कुमार, सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।