विद्यापतिनगर प्रखंड के पीएचसी पर पिछले 12 जुलाई से आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल पाँचवें दिन रविवार को भी जारी रही। उन्‍होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतनमान करने समेत 9 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आदोलन बिहार राज्य आशा फेसिलिटेटर संघ एवं सीटू के बैनर तले चल रहा है। आशा कार्यकर्ता का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन से बौखलाकर सरकार आशाओं की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है।