पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस क्रम में बैठक कर डेंगू रोग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी की समीक्षा की। साथ ही डेंगू वार्ड बनाने के लिए अस्पताल कक्ष का चयन किया गया। उन्होंने इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्सौल में 5जून तक वार्ड बनाकर उसमें आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, चिकित्सकों, सहायकों की प्रतिनियुक्ति व उसका रोस्टर बना कर इससे संबंधित रिपोर्ट जिला को भेजनी है।उन्होंने कहा कि वार्ड में डेंगू व मलेरिया जांच किट उपलब्ध रहनी चाहिए । क्योंकि,अस्पताल में ही जांच होनी है।लैब रुम में टोटल ब्लड काउंट मशीन व एनलाइजर मशीन के संचालन की जानकारी ली और कहा कि किसी कीमत पर जांच बंद होने की नौबत नहीं आनी चाहिए। क्योंकि, डेंगू रोग में प्लेटलेट्स की जांच जरूरी होती है।अनुमंडल अस्पताल में डेंगू वार्ड पांच बेड का होना चाहिए,जो सभी मछड़दानी युक्त रहना जरूरी है।उन्होंने ताकीद किया की 15जून से मॉनसून शुरू हो जाएगा,जिस कारण चमकी बुखार के रोग में कमी आती है और डेंगू बढ़ जाता है।ऐसे में लोगों को अभी से डेंगू रोग के लक्षण व साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का काम भी शुरू कर दें।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से सुचित्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान राजकुमारी ने बताया कि उनके बचत खाते में मुसामाती पैसा आता है और उनके खाता में 4000 रुपया था। लेकिन जब वे पैसा निकालने गई तो उन्हें बताया गया कि उनके खाता में पैसा नहीं है

अब राज्य के सभी जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच होगी। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने पहले 19 जिलों में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने का निर्णय लिया था जहां लिंगानुपात कम था। जांच को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग व डीएम के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें पाया गया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-20 के अनुसार राज्य के 19 जिलों में एक हजार लड़कों पर 900 से भी कम लड़कियां हैं। माना गया कि यहां या तो अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं या वैध केंद्रों में अवैध लिंग जांच हो रहा है। उसी बैठक के आलोक में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। बैठक में इन 19 जिलों के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की समीक्षा की। इसमें आशंका जताई गई कि एक जिले में छापेमारी होगी तो लोग दूसरे जिलों में जाकर जांच करवा सकते हैं। ऐसे में विभाग ने तय किया कि अब राज्य के सभी जिलों के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जाए। विभाग ने सभी डीएम को कहा है कि वे युद्धस्तर पर केंद्रों की जांच करें। एक महीने के बाद विभाग जांच की समीक्षा करेगा।

बिहार में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े लोगों की पहचान कर उस पर कार्रवाई के लिए पहली बार आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम बनाई है। साथ ही मोतिहारी,  पटना, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत दो दर्जन जिलों को भी कार्रवाई करने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। इसमें सीमांचल के भी कुछ जिले शामिल हैं। हालांकि, सभी जिलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस तरह के अश्लील वीडियो से जुड़ी सामग्री की जानकारी केंद्र सरकार के स्तर से आई है। वेबसाइट पर अश्लील सामग्रियों खासकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में बिहार के भी कई संदिग्ध लोग शामिल हैं। अवैध तरीके से ये लोग वेबसाइट पर इसे अपलोड करते हैं या इस तरह की वीडियो किसी सुदूर इलाकों में चोरी-छिपे या डरा-धमका कर बनाने में संलिप्त हैं। ईओयू के पास ऐसी 18 हजार सामग्री आई हैं, जिसकी सघन जांच चल रही है। इसमें बिहार का कनेक्शन सामने आ रहा है। दूसरे देशों या राज्यों से वीडियो मंगाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का भी मामला सामने आया है। इनके लिंक ग्रुप में प्रसारित किए जा रहे हैं। अब इसकी बारीकी से जांच होगी।

बिहार में मंगलवार से जिलों में मौसम का अलग-अलग रंग दिखेगा। चार जिलों में लू का अलर्ट है, तो पांच जिलों में ओला गिरने का। साथ ही राज्य के 24 जिलों में आंशिक से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 26 मई तक कहीं आंधी-वज्रपात तो कहीं ओला गिरने का येलो अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर बिहार के सभी जिलों खासकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में ओला गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ भी जिलों में आंशिक बारिश संभावित है। इन बदलाव से पटना सहित कई जिलों में अधिकतम पारा तेजी से गिरेगा, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि 29 शहरों के पारे में सोमवार को कमी हुई। वहीं, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा और शेखपुरा में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राज्य में कहीं भी लू नहीं चली। सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद में 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के पीछे अहम कारक मानसून पूर्व गतिविधियों का सक्रिय होना है। पूर्वी यूपी से चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। सोमवार को वाल्मीकिनगर को छोड़कर राज्यभर के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पटना में अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री नीचे आया।

डॉ. राधाकृष्णन सभागार में विभागों के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आरटीपीएस व लोक शिकायत निवारण में प्राप्त आवेदन का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध अल्ट्रासाउंड पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। आपदा प्रबंधन अंतर्गत मुआवजा भुगतान लंबित नहीं रखें। उन्होंने समय पर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट के कार्य प्रगति को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नल जल योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियाशील करने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वृक्षारोपण को लेकर निर्देश दिया गया। वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भूमि चिन्हित करने व अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने भू अर्जन व राजस्व से संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । जिला कृषि पदाधिकारी को खरीफ फसल की पूर्व तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उन्होंने नगर विकास विभाग अंतर्गत जलजमाव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। डीएम ने कच्चा नाला का निर्माण करने व निश्चित रूप से नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्रों में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग, खनन विभाग, संख्यिकी विभाग, बाढ़ नियंत्रण, नीलाम पत्र वाद, पंचायत व नगर पालिका उप निर्वाचन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पुल पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 15 वर्ष से अधिक समय के वाहनों की रिपोर्ट भेजें। प्रखंड व पंचायत स्तर पर मत्स्य बाजार निर्माण के लिए अंचलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शहर का वार्ड नंबर 40 राजा बाजार पूर्वी गोपालपुर मोहल्ला। कुछ साल पहले तक इसकी गिनती आदर्श मोहल्ले के रूप में होती थी। लेकिन अब हालात बदल गये हैं। जगह-जगह सड़क पर भारी जलजमाव से मोहल्लेवासियों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। बिना बरसात के ही सड़कों पर नाले के पानी का जमाव है। बरसात में तो घरों तक पानी फैल जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से स्थिति गंभीर हो गयी है। अभी तक नगर निगम के द्वारा समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गयी है। लाखों रुपये खर्च कर घर के नींव को कराया है ऊंचा मोहल्ले में बारिश के समय लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। इसे देखते हुए मोहल्ले के तीन लोगों ने लाखों खर्च कर अपने घरों के नींव को सड़क के लेवल से मशीन से ऊंचा कराया है। जिस कारण उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ा है। स्थानीय गौरीशंकर प्रसाद बताते हैं कि घर के अंदर तक पानी प्रवेश कर जाता था। मजबूरन उन्हें पूरे मकान को मशीन से ऊंचा कर नये सिरे से बनवाना पड़ा। इसमें करीब 13 लाख की राशि खर्च करनी पड़ी। उनके अनुसार, मोहल्ले के दो अन्य लोगों ने भी अपने मकान को ऊंचा कराया है। जलजमाव के कारण होटलों में की शादी मोहल्ले में भारी जलजमाव के कारण होटलों में जाकर लोगों ने शादी समारोह आयोजित की है। स्थानीय विजय कुमार सिन्हा बताते हैं कि पानी सड़क पर जमा होने से बारात व सगे-संबंधियों को घर बुलाना संभव नहीं था। इस लिए अन्यत्र होटलों में ही शादी समारोह की व्यवस्था करनी पड़ी।

चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पास किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी व उनके दो बच्चों पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक है। घायलों की पहचान चकवारा बखरी थाना पिपरा निवासी रमण पासवान (40), उसकी पत्नी शीला देवी (35), उनके बारह वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। मामले में शीला देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने आरोपित महेश भगत पिता रामजी भगत गिद्धा बलथी थाना साहेबगंज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीला देवी के फर्द बयान के अनुसार आरोपी महेश भगत के साथ उसका पिछले कई सालों से जान पहचान थी।

पताही प्रखंड राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय जिहुली में शिक्षकों का भारी अभाव है। विद्यालय में छात्र - छात्राओं की संख्या आज भी बहुत ही अच्छी है। अभी भी विद्यालय में करीब 1000 छात्र - छात्राएं नामांकित हैं पर शिक्षक की कमी है। वर्ग 9 व वर्ग 10 के सभी विषयों के लिए मात्र 3 शिक्षक व 10+2 के लिए मात्र 1 शिक्षक ही विद्यालय में उपलब्ध हैं। जिससे पठन-पाठन में समस्या हो रही है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी,लैब, जिम आदि सभी सुविधाएं व्यवस्थित तरीके से है। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी का़फी अच्छी रहती है पर शिक्षकों का घोर अभाव से समस्या हो रही है। कहते हैं प्रधानाध्यापक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की बहुत कमी है। विद्यालय में लगभग 1000 छात्र - छात्राएं हैं जिसमें अधिकतर प्रतिदिन क्लास करने आते हैं। ऐसे में शिक्षकों के अभाव में क्लर्क, शारीरिक शिक्षक व लाइब्रेरियन स्टॉफ का भी सहयोग ले विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। कहते हैं पदाधिकारीपताही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरबिंद कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में छात्र - छात्राओं की उपस्थिति बेहतर है। पर शिक्षक का अभाव है। सरकार द्वारा शिक्षक बहाली की प्रक्रिया की जा रही है।