सुगौली के 3 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 6 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों का होगा कायाकल्प,बढ़ाई जायेंगी सुविधाएं।
सुगौली- रक्सौल राष्ट्रीय उच्च पथ में जनता चौक के पास धान लदी ट्रक पलटी,कोई हताहत नही।
कृषि विज्ञान की छात्राओं ने शून्य जुताई की तकनीक का किया अवलोकन पीपराकोठी। कृषि विज्ञान केंद्र में रावे कार्यक्रम के अंतर्गत तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली की छात्राओं ने रामगढ़वा में किसानों के खेतों में शून्य जुताई का अवलोकन किया। केंद्र प्रमुख सह वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार, डाॅ. एन बी चानू एवं राजेश कुमार के साथ रामगढवा के प्रगतिशील किसान सतदेव प्रसाद से मिलकर शून्य जुताई तकनीक को समझा। किसान ने विद्यार्थियों से शून्य जुताई तकनीक में अपनी सफलता की सफर को भी साझा किया। वह अन्य किसानों को जीरो टिलेज तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तथा इसका प्रसार कर रहे हैं। उनके पास जीरो टिलेज मशीन, कंबाइन हार्वेस्टर, स्ट्रॉ रीपर ,मल्टीक्रॉप थ्रेसर एवं लैंड लेवलर जैसे कृषि उपकरण हैं। जिनसे वह अपने खेत में उपयोग करने के अलावा किराए पर भी देते है। सभी मशीनों का छात्राओं ने अध्ययन किया। छात्राओं ने खेतों में लगाई गई गेहूं की एचडी 2967 किस्म का भी अवलोकन किया। जो तेज हवा में भी नहीं गिरती । वहां के मृदा के अनुसार गेहूं में एक सिचाई पर्याप्त होती है। जो बुआई के 20-21 दिन बाद की जाती है। बताया गया कि जीरो टिलेज वह प्रक्रिया है जिसमें फसल के बीज ड्रिलर के माध्यम से बिना पूर्व भूमि तैयार किए बीज बोया जाता है। जहां पिछली फसल के ठूंठ मौजूद होते हैं। वहां की मिट्टी को नष्ट कर दिया जाता है। यह विधि फसल की अवधि को कम करती है। इस प्रकार जल्दी फसल प्राप्त की जा सकती है। शून्य जुताई तकनीक अधिक उपज प्राप्त करने में सहायक होता है। यह भूमि की तैयारी के इनपुट को कम करने में सहायता करती है। एवं बाहरी सिंचाई की आवश्यकता को कम करने के लिए मिट्टी में अवशिष्ट नमी का उपयोग करती है। छात्राओ ने जाना कि यह कार्बन पृथक्करण में वृद्धि के कारण ग्रीनहाउस प्रभाव को कम करती है। यह मृदा अपरदन, अपवाह द्वारा जल की हानि को रोकती है। यह वाष्पीकरण को धीमा कर देती है। इससे वर्षा जल का बेहतर अवशोषण होता है। अंततः भूमि की उपज बढ़ जाती है।
हथियार के बल पर नकदी छिनने का लगाया आरोप पीपराकोठी। मोतिहारी से मछली बेंचकर अपने घर मठिया बरियारपुर लौट रहे व्यवसायी ने हथियार के बल पर नकदी छिनने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। इस बाबत मठिया बरियारपुर निवासी नरेश सहनी ने अपने ही गांव के तीन लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।उसने ग्रामीण रमेश महतो,बसुकाई महतो व राजेश महतो पर आरोप लगाया है। बताया कि जब वह मोतिहारी से मछली का बच्चा बेचकर संध्या को घर लौट रहा था। उसी समय उक्त सभी लोग रास्ते में घेर लिए व गंदी गालियां देते हुए लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिए। हल्ला करने पर हथियार का भय दिखाकर पौकेट से दो लाख 42 हजार नगद व सोने का चयन छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पीडीएस दुकानदार पर राशन नहीं देने का लगाया आरोप, बीडीओ को दिया आवेदन कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)। प्रखंड के कररिया पंचायत निवासी एक महिला ने अपने पीडीएस दुकानदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया है।आवेदन पत्र में आवेदक यशोदा देवी ने बताया है कि मैं कररिया पंचायत के वार्ड नंबर छह का निवासी हूं।मेरा पीडीएस दुकानदार अशोक पंडित है। मैं दिसंबर माह का राशन लेने डीलर के पास पहुंची तो उनके द्वारा पोस मशीन पर मेरे उंगली का निशान लिया गया ।बताया गया कि आपका फिंगर नही उठा रहा है कल आने के लिए बोला गया ,मैं कल भी गई फिर वही बात डीलर द्वारा दुहराया गया।जब मैं थकहार कर दूसरे पीडीएस दुकानदार के पास गया तो पता चला कि मेरा दिसंबर माह का राशन डीलर द्वारा उठा लिया गया है। जिसका रसीद भी आवेदन के साथ लगाने की बात आवेदक द्वारा बताया गया है।बीडीओ सरीना आजाद ने बताया कि आवेदन अप्राप्त है मिलने पर जांच की जायेंगी।
बिहार की जमीन पर नेताओं और व्यवस्थाओं ने काई लगा दिया है: प्रशांत किशोर मोतिहारी। जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जमीन में कोई कमी नहीं है। यहां की जमीन पर नेताओं और व्यवस्थाओं ने काई लगा दिया है। आज हमें बाहर के लोग बेवकूफ समझते हैं। हम बेवकूफ नहीं हैं। यहां की व्यवस्थाओं ने हमें बेवकूफ बना दिया है। जिस दिन बिहार की जनता जाग जाएगी और अपने परिवार के लिए सही सरकार चुन कर लाएगी, उस दिन उनके लिए विकास की धारा खुद बहने लगेगी। कहा कि आज हमारे नौजवान भाई 10-15 हजार की नौकरी पाने के लिए दूसरे राज्यों में भटकते हैं। व्यवस्थाओं को सुधारा गया तो यही लोग बिहार में रोजगार पैदा कर सकते हैं। हम बिहारियों में ताकत की कोई कमी नहीं है। कमी है तो आत्मविश्वास की जिसमें नेता और सिस्टम ने घुन लगा दिया है।
सरकारी स्कूलों के बच्चों की दीक्षा एप से होगी ऑनलाइन पढ़ाई पीपराकोठी। सरकारी स्कूलों के बच्चों की दीक्षा एप से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है। ताकि ऑनलाइन ढंग से बेहतर पढ़ाई कराई जा सके। इसको लेकर शिक्षकों को भी तैयार किया जा रहा है। प्रथम चरण में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। इसके बाद मास्टर ट्रेनर प्रखंडों में जाकर हेडमास्टर और शिक्षकों को दीक्षा एप से ऑनलाइन पढ़ाई कराने की जानकारी देंगे। शिक्षकों को राज्य शिक्षा एवं शोध प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। दीक्षा एप पोर्टल के बेहतर उपयोग के लिए क्षमता वर्धन को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागियों को अपने मोबाइल में दीक्षा एप डाउनलोड करने को कहा गया है। प्रशिक्षण से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं, जो प्रखंडों में जाकर ट्रेनिंग देंगे और इसी ट्रेनिंग के आधार पर ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। घर बैठे भी पढ़ सकेंगे बच्चे: दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुहिम से जोड़े जाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से जारी एप्लीकेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। दीक्षा एप में बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों से वीडियो अपलोड रहेंगे जिससे कक्षावार बच्चे पढाई कर सकेंगे।
कोटवा बाजार व्यक्ति का बाइक चोरी ,थाने में दिया आवेदन पूर्वी चंपारण ,बिहार आपको बता दें कि टिकुलिया निवासी सादिक मियां बताये गए है जो दीपावली स्थित अपने बेटे की ससुराल आए थे जो बाइक से कोटवा बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए आए थे कोटवा बाजार के मेन गेट पर बाइक लगाकर अंदर सामान खरीद करके जब वापस आए तो देखा कि बाइक गायब है सदीक मियां कोटवा थाना पहुंच बाइक चोरी होने का आवेदन दिया इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है
मखाने की सफेदी से चमकेगी किसानों की तकदीर पीपराकोठी। देश में प्राख्यात बिहार का मखाना अब चम्पारण में दस्तक देने को बेकरार है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र इच्छुक किसानों को मखाने की खेतीं के लिए बीज व तकनीक उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। महात्मा गांधी समेकित अनुसंधान केंद्र में मखाने का बीज नर्सरी तैयार किया गया है। इसके लिए केविके किसानों को प्रशिक्षित कर जागरूक करने की प्रक्रिया आरंभ किया है। बिहार के अन्य क्षेत्रों में मखाने की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार ने छह जिलों में इसके खेती के लिए 75 फीसद सब्सिडी दे रही हैं। बंजर, बेकार व जलभराव की वजह से बेकार पड़ी भूमि किसानों के लिए सोना उगलेगा। वहीं छोटे-छोटे तालाब अब सालोभर मखाने की फसलों से गुलजार रहेगी। मखाने की खेती की है खासियत:इसके खेती की खासियत यह है कि इसमें लागत ज्यादा नहीं आती। खेती के लिए तालाब और पानी की जरूरत होती है। ज्यादा गहरे तालाब की जरूरत भी नहीं होती। बस दो से तीन फीट गहरा तालाब ही इसके लिए काफी रहता है। जिन इलाकों में अच्छी बारिश होती है और पानी के संसाधन मौजूद हैं, वहां इसकी खेती खूब फलती-फूलती है। यूं तो मखाने की खेती दिसंबर से जुलाई तक ही होती है। लेकिन अब कृषि की नित-नई तकनीकों और उन्नत किस्म के बीजों की बदौलत किसान साल में मखाने की दो फसलें भी ले सकते हैं। एक हेक्टेयर तालाब में 80 किलो बीज बोये जाते हैं। सेहत का खजाना मखाना: जैविक विधि से होने वाले मखाना को स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। मखाना में मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने और फिट रखने में मदद करता है। मखाना में सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ब्लड प्रेशर की शिकायत में मखाना का सेवन किया जा सकता हैं। हड्डी और दांत के लिए भी यह फायदेमंद होता है। डायबिटीज में इसका सेवन लाभदायक होता है। मखाना में एस्ट्रिंजेंट से किडनी की बीमारी से बचता है। इसमें वसा नहीं होने से वजन भी कम करता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने में उपयुक्त माना गया है। क्या कहते हैं केविके प्रमुख: केविके प्रमुख डॉ.अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ खेती की तकनीक भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वृद्ध एवं असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।प्रखंड अंतर्गत कररिया पंचायत के ब्रह्म स्थान परिसर में बुधवार को समाजसेवी अजय सिंह एवम उनकी पत्नी वीणा देवी के द्वारा लगभग 200 जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। अजय सिंह ने बताया कि शीतलहर एवं ठंड को लेकर वृद्ध एवम जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है और आगे भी जारी रहेगा। सिंह ने बताया कि समाज सेवा करने से हमारे दिल को सकून मिलता है आज मैं जिस मुकाम पर हूं लोगो के प्यार और आशीर्वाद का ही फल है।मौके पर जिला उपाध्यक्ष जनजन पार्टी पूर्वी चंपारण अवनीश कुमार तिवारी,युवा जिला अध्यक्ष नवयुवक सेना संदीप यादव,गुलशन कुमार, त्रिभुअन सिंह,लड्डू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
