विशाल कुमार बने मोतिहारी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतिहारी।बंजरिया पंडाल चौक अवस्थित एक निजी होटल में मोतिहारी चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनाव के दौरान अलंकार ज्वेलर्स के प्रोपराईटर विशाल कुमार को चैम्बर का अध्यक्ष, हेमंत कुमार को महासचिव, चंदू मिश्रा एवं अंगद सिंह को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को सह सचिव तथा अभिमन्यु कुमार को वर्ष 2023 के लिए कोषाध्यक्ष चुना गया। जानकारी अध्यक्ष विशाल कुमार ने दी है।

तीन बकरी चोर को ग्रामीणों ने बाइक के साथ पुलिस को सौंपा मोतिहारी। केसरिया बाजार के सेंट्रल बैंक के समीप अपाची बाइक से बकरा चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर धुनाई कर दी।इतना हीं नहीं सेंट्रल बैंक के समीप से लोगों की भीड़ आरोपियों को पीटते हुए थाना लायी और थाने को सौंप दिया। दरसअल कटहरिया के सीताराम पटेल का बकरा घर के समीप सड़क किनारे बंधा था। इसी बीच बाइक सवार तीन चोरों ने उक्त बकरा को बाइक पर लेकर चलते बने। इस बात की जानकारी जब घर वाले को हुई तो उनलोगों ने चोरों का पीछा किया। संयोगवश सीतराम पटेल के पुत्र विनोद कुमार पटेल केसरिया बाजार में हीं थे। जहां इन्होंने सेंट्रल बैंक के समीप लोगों की मदद से इन चोरों को बकरा के साथ पकड़ लिया। पिटाई के बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रमपुरवा के रूपेश कुमार,नजीरुद्दीन अंसारी व मो रिजवान के रूप में हुई है।

तुरकौलिया में टेंपो सवार महिला के पर्स से नकदी सहित जेवर उड़ाये मोतिहारी। ससुराल से मायके तुरकौलिया आ रही एक महिला की पर्स चोरी हो गया है। पर्स में नकदी सहित करीब एक लाख का गहना था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह टेंपो से तुरकौलिया उतरी तो उसका पर्स गायब था। पीड़ित महिला रजनी कुमारी तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के पूर्व उपमुखिया राकेश कुमार की बहन है। पूर्व उपमुखिया श्री कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन को उसके ससुराल पश्चिमी चंपारण के बगहा बस से मोतिहारी लाया। मोतिहारी में बाइक रखकर वह बगहा गये थे। शहर के बलुआ चौक पर उसकी बहन ने खरीदारी की। बहन व उसके बच्चों को तुरकौलिया जाने के लिए टेंपो पकड़ा दिया। इसी बीच कुछ चार पांच महिलाएं भी उसी टेंपो में चढ़ गई। वह अपनी बाइक लेने चला गया। टेंपो में सवार अन्य सारी महिलाएं रघुनाथपुर के आगे उतर गई। उसकी बहन अपने बच्चों को संभालने में लगी थी। जब घर पहुंची तो देखा कि पर्स गायब था। पर्स में 5 हजार व करीब एक लाख के गहना थे। बहुत खोजबीन करने के बाद पता चला कि कुछ महिलाएं टेंपो में बैठी महिलाओं का पर्स चुरा रास्ते में ही उतर जाती है। इस तरह कई महिला उनकी शिकार हो चुकी हैं। पूर्व उपमुखिया ने बताया कि थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।

शिकारगंज में उच्चकों ने झोला सहित 88 हजार रुपये उड़ाए मोतिहारी। शिकारगंज थानांतर्गत रूपहारा गांव निवासी व दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव उपेन्द्र यादव के बाइक से 88 हजार रुपये उड़ा लिये। वे सेंट्रल बैंक, ढाका से रुपए की निकासी कर रुपये को झोला में रख बाइक में लटका दिए और पचपकड़ी रोड में एक किराना दुकान में सामान खरीदने गए। वे बाइक खड़ी कर दुकान में सामान खरीदने गए और वापस लौटे तो बाइक से रुपए वाला झोला गायब था। दुकान व बैंक में लगे सीसीटीवी को देखने पर पता चला कि उचक्का बैंक से ही पीछा लगा था। मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। बैंक से रुपए निकालने के बाद बदमाशों द्वारा रुपए को हथियाने के लिए तई तरकीब में लगे रहते है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही ढाका के एक व्यक्ति का स्टेट बैंक से रुपए निकालने के बाद नीचे आने पर बंधक बनाकर गाड़ी में बैठाकर बेतिया से पिपरा कोठी में ले जाकर छोड़ दिया गया। और उसके पास से 22 हजार रुपए छीन लिया गया तथा उसके एटीएम कार्ड से कई जगह रुपए की निकासी की गई और बेतिया में खरीदारी की गई। इसके पूर्व में भी कई घटनाएं घट चुकी है।

तेतरिया के बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास मोतिहारी। राजेपुर थाना क्षेत्र के मघुआहावृत बैक ऑफ इंडिया में अज्ञात चोर ने वेंटिलेटर को तोड़ कर बैक में प्रवेश किया। हालांकि चोर को रुपये नहीं मिला तो बैक के अंदर लगे सीसीटीवी का एक कैमरा को तोड़ दिया। टेबुल पर रखे कागजात को इधर उधर फेंक दिया था। सुबह जब शाखा प्रबंधक संजय कुमार बैंक आये तो वेंटिलेटर टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे का एक कैमरा टूटा होने की सूचना राजेपुर थाना को दी गयी। सूचना पर राजेपुर थाने की पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गयी। मामले में शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।

रक्सौल में गैंगवार में 3 घायल, एक की स्थिति गंभीर रक्सौल। आश्रम रोड में हुए खुकरी से हमला मामला नशीली दवा के अवैध धंधा को लेकर गैंगवार माना जा रहा है। घटना में तीन लोग निक्की मियां, आकश कुमार ऊर्फ बोलबम व मोलू जख्मी हो गये। इसमें निक्की की स्थिति गंभीर बतायी जाती है। यह घटना एक होटल के पास घटी। जब ग्राहक के रूप में हमलावार राहुल के नशीली दवा के अड्डा पर आये व दवा लेकर बिना दाम दिए जाने लगे। जब पैसा की मांग की गई तो अचानक खुकरी से हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमलावार नेपाली मूल के दिखते थे। हमला के बाद अड्डे पर अफरातफरी मच गई व हमलावर इसका लाभ लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे व घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में अड्डा वाले का भाई मोलू भी शामिल है।घटना में घायल निक्की को तत्काल एसआरपी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। निक्की हमला में बुरी तरह घायल बताया जाता है। हमलावरों ने उसके ऊपर आधे दर्जन स्थानों पर हुकुम से प्रहार करके घायल कर दिया है। थानाध्यक्ष का पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मामला गैंगवार का है या पैसा लेन देन का। पुलिस तहकीकात कर रही है कि मामला प्रतिबंधित नशीली दवा से जुड़ा है या नहीं। बाहर हाल घटना के बाद शहर में एक बार फिर ड्रग्स माफियाओं के गैंगवार की आशंका बढ़ा दी है।

अश्लील गाना बजाने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में आधा दर्जन घायल मोतिहारी। मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा गांव में अश्लील गाना बजाने के विरोध के बाद दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए । घटना के बाद एक पक्ष के द्वारा जितौरा बाजार के पहाड़ी चौक के पास कुछ देर के लिए एनएच 104 को जाम कर दिया गया। सूचना पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह व मधुबन पुलिस ने वार्ता कर सड़क जाम हटवाया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस रात भर जितौरा बाजार पर कैम्प की। हालांकि शुक्रवार की सुबह से स्थिति समान्य हो गयी। घटना में घायलों का इलाज सदर अस्पताल व अन्य जगहों पर चल रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक द्वारा अश्लील गाना बजाने पर एक पक्ष के लोगों ने चालक व ट्रैक्टर मालिक के साथ दो-तीन पहले मारपीट की। गुरुवार की संध्या ट्रैक्टर पक्ष के लोगों ने मौका पाकर दूसरे पक्ष के लोगों को जितौरा बांध के पास पिटाई कर दी। जिससे स्थिति तनावपूर्ण माहौल में बदल गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए एनएच 104 को जाम कर दिया। घटना में घायल एक पक्ष के गुड्डू कुमार सहनी व शैलेन्द्र कुमार सहनी का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के गोरख राय,सती कुमार व गुड्डू कुमार भी जख्मी हैं। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। वहीं बचाव करने गए जितौरा ग्राम के हंसलाल राय को भी चोट लगी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में विशेष नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

कोटवा थाना के बेलवा माधो से 50 लाख की बिदेशी शराब जब्त, नए साल के जश्न पर खपाने की थी योजना कोटवा:( पूर्वी चम्पारण)।उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटवा थाना क्षेत्र एनएच 27 के बेलवा माधो चौक पर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। साथ ही ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक शराब गुड़ के कॉर्टन में छुपा कर रखी गई थी। छापेमारी में कुल 350 कॉर्टन शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक उत्पाद पुलिस ने ट्रक समेत शराब को जब्त कर लिया है, गिरफ्तार ड्राइवर पंजाब का रहने वाला राजेंद्र सिंह बताया जाता है।शराब की खेप चढ़ीगढ़ से लाई जा रही थी. जिसे मुजफ्फरपुर में खपाना था। शराब को नए साल में खपाने के लिए मंगाया गया था, उत्पाद पुलिस गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि नए साल को लेकर उत्पाद विभाग विशेष अभियान चला रही है, उसी क्रम में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कोटवा में जाल बिछाकर ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक में गुड़ के कॉर्टन में विदेशी शराब छुपाकर रखी हुई थी, ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जब्त शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

कोटवा में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन अरेराज ने राजापुर को हराया कोटवा हाई स्कूल खेल मैदान में खेले जा रहे सात दिवसीय राजापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन का मैच राजापुर बनाम अरेराज के बीच खेला गया।जिसमे अरेराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कोटवा को आमंत्रित किया। कोटवा की टीम ने 12 ओभर में 113 रन बना ऑल आउट हो गई । जवाब में उतरी अरेराज की टीम 12 वे ओवर में 3 विकेट खोकर 114 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ मैच का पुरस्कार अरेराज के सचिन को मिला। कॉमेंटेटर के रूप में मुन्ना सहनी,संदीप यादव, अरुण जेटली अंपायर रामासंकर यादव और सुभाष यादव स्कोरर राजीव रंजन यादव मौजूद रहे। मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉक्टर बी के राय,लखींद्र यादव शामिल रहे ।

सुगौली में बढ़ी कड़ाके की ठंड,प्रशासन और जनप्रतिनिधि बेसुध।बाजार के राधा कृष्ण मठ के द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था।