मधुबन प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड के शिक्षकों को बिहार शिक्षा परियोजना पूर्वी चम्पारण के द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को जागरूक करने का काम शिक्षक करेंगे।
सभी तालाब, जलाशय, नदी, मन और चौर का डाटाबेस होगा तैयार पीपराकोठी। सभी जलस्रोतों तालाब, जलाशय, मन, नदियों, चौर आदि का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। मछली उत्पादन का वास्तविक आंकड़ा एकत्र करने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए विशेषज्ञों व कर्मियों की सेवा ली जाएगी। इनके द्वारा गांवों में जाकर सर्वे आदि का भी कार्य कराया जाएगा। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने इसके लिए स्वीकृति दी है। विभाग ने कहा है कि वर्तमान में मछली उत्पादन का आंकड़ा बाजार में मछलियों का आगमन, आयात-निर्यात आदि का एकत्र किया जाता है। अधिकांश जलस्रोत ग्रामीण इलाकों के दूर-दराज क्षेत्रों में हैं, जिससे मछली उत्पादन का आंकड़ा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इसलिए केंद्रीय अंतर्देशीय मत्यसिकी अनुसंधान के सॉफ्यवेयर के माध्यम से उत्पादन का डाटा एकत्र किया जाएगा। इसके अंतर्गत जलस्रोतों का भौतिक सर्वेक्षण दो माह में पूरा किया जाएगा। जलस्रोतों का तीन समूह बनेगा। पहले में दस हेक्टेयर तक के तालाब, झीलें आदि रहेंगी। दूसरे समूह में दस हेक्टेयर से अधिक तालाब और झीलें रखी जाएंगी। वहीं, दूसरे समूह में विशाल जलस्रोत जैसे, नदियां, नहरे आदि को रखा जाएगा। सर्वे और डाटाबेस का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा। विभाग ने कहा है कि मछली उत्पादन का सही आंकड़ा प्राप्त होने से योजनाओं को बनाने, उसकी मॉनिटरिंग और मूल्यांकन कार्य में सुविधा होगी। परियोजना समन्वयक और डाटा इंट्री नियुक्त होंगे।
राजापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन चकिया ने केसरिया को हराया कोटवा:। (पूर्वी चंपारण)।कोटवा हाई स्कूल खेल मैदान में शिवम स्माइल डेंटल क्लिनिक के बैनर तले आयोजित होने वाले सात दिवसीय राजापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का लीग मैच केसरिया बनाम चकिया के बीच खेला गया।जिसमे केसरिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । 16 ओवर के खेल में केसरिया की टीम ने 7 विकेट खोकर 147 रन का लक्ष्य चकिया को दिया। जवाब में उत्तरी चकिया की टीम 11ओवर में 148 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ मैच का पुरस्कार चकिया के शंकर कुमार को मिला। मैन आफ द मैच का पुरस्कार डॉक्टर मंतोष सहनी द्वारा प्रदान किया गया। कॉमेंटेटर के रूप में मुन्ना सहनी,संदीप यादव, अंपायर हारून और सुभाष मौजूद रहे।
आंगनवाड़ी केंद्र संचालन का समय हुआ बदला कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)। मौसम के प्रतिकूलता की स्थिति में आईसीडीएस के निर्देश के आलोक में प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के खुलने एवम बंद होने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यह परिवर्तन आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के संभावना को देखते हुए 27 दिसंबर से अगले आदेश तक केंद्र संचालन की अवधि परिवर्तित कर दोपहर 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक निर्धारित की गई है। जारी आदेश पत्र में बताया गया है कि उक्त अवधि में स्कूल पूर्व शिक्षा कार्यक्रम स्थगित रहेगा। तथा बच्चो को गरम खाना खिलाकर वापस घर भेज दिया जायेगा। इस बाबत पूछे जाने पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र संचालन का समय 12 बजे से 2 बजे अपराह्न कर दिया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चंपारण मोबाइल वाली से मनजीत कुमार बताते हैं कि जीविका कार्यालय में एधापुर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मोबाइल वाणी से संबंधित सभी मुद्दों की जानकारी और कैसे अपने समाज को बेहतर बनाने में मोबाइल बानी का उपयोग कर सकते हैं इसके संबंधित पूर्ण जानकारी दिया गया
