महिला ने पीडीएस दुकानदार पर राशन नहीं देने का लगाया आरोप, बीडीओ को दिया आवेदन कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)। प्रखंड के कररिया पंचायत निवासी एक महिला ने अपने पीडीएस दुकानदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया है।आवेदन पत्र में आवेदक यशोदा देवी ने बताया है कि मैं कररिया पंचायत के वार्ड नंबर छह का निवासी हूं।मेरा पीडीएस दुकानदार अशोक पंडित है। मैं दिसंबर माह का राशन लेने डीलर के पास पहुंची तो उनके द्वारा पोस मशीन पर मेरे उंगली का निशान लिया गया ।बताया गया कि आपका फिंगर नही उठा रहा है कल आने के लिए बोला गया ,मैं कल भी गई फिर वही बात डीलर द्वारा दुहराया गया।जब मैं थकहार कर दूसरे पीडीएस दुकानदार के पास गया तो पता चला कि मेरा दिसंबर माह का राशन डीलर द्वारा उठा लिया गया है। जिसका रसीद भी आवेदन के साथ लगाने की बात आवेदक द्वारा बताया गया है।बीडीओ सरीना आजाद ने बताया कि आवेदन अप्राप्त है मिलने पर जांच की जायेंगी।
