बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने गोपाल दास से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बदलते मौसम से कृषि बहुत प्रभावित हो रही है।पानी की कमी के कारण फसल सूख जाती है। इसके साथ ही पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है। वर्षा के अलावा कोई और साधन भी नहीं है जिससे की खेती की जा सके।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने सुधीर कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन हो रहा है पर ऐसी परिस्थिति में किसनो को इसकी विस्तारित जानकारी होनी चाहिए ।अभी कृषि विज्ञान के माध्यम से एक ग्रामीण कृषि मौसम सेवा योजना चला रहे हैं।जिसमे प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को एक एडवाजरी जारी करते हैं। जिसमे मौसम के विषय में जानकारी दी जाती है। और बदलते मौसम में किसानो के लिए क्या लाभदायक हो सकता है उसे बताया जाता है। क्या तकनीक हो सकती है उसके माध्यम से सुचना देने की कोशिश कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के जमुई जिला से कृष्णा कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभु दयाल सिंह से बातचीत की। बातचीत में प्रभु दयाल सिंह ने बताया जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों में खबराहट बढ़ रही है।कई लोग बीमार हो रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया मनरेगा के योजनाओं से पर्यावरण में काफी सुधार हो रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला से कृष्णा कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्र सेखर सिंह से बातचीत की। बातचीत में चंद्र सेखर सिंह ने बताया जलवायु परिवर्तन के मुख्य कारणों में से एक पेड़ों की कटाई है। पेड़ों की कटाई होने से बारिश में कमी आ रही है जिससे जलस्तर काफी गिर रहा है और पुरे क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति बनी हुयी है इसलिए लोगो का सजग होना बहुत जरुरी है कि लोग सजग हो।

बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से राधेश्याम मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम के बदलने से किसानों का फसल सही ढंग से नहीं हो पा रहा हैं। आगे कह रहे है कि रबी फसल सही ढंग से नहीं होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही हैं। कह रहे है कि उनके क्षेत्र में किसान सुखाड़ से परेशान हैं

बिहार राज्य के जिला जमुई से योगेंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि बदलते मौसम के वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बड़ा प्रभाव पड़ रहा हैं। बता रहे है कि आए दिन लोगों की तबियत खराब हो जा रही है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। आगे कह रहे है कि मौसम के अनुकूल लोगों के फसल भी सही तरीके से नहीं हो पा रही हैं। अभी रवि फसल का समय है पर लोगों का कहना है कि रवि फसल भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा हैं।

बिहार राज्य के जिला जमुई से योगेंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि बदलते मौसम की वजह से लोगों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रही है। आगे कह रहे है कि मौसम का असर लोगों के साथ ही जिव जंतुओं पर भी पड़ रही है कह रहे है की अभी के समाये में किसानों के रबी फसलों को काफी नुक्सान हो रही है साथ ही लोगों की तबियत भी बिगड़ रही हैं

बिहार राज्य के जिला जमुई से काशी मांझी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने अपने खेतों में अभी गेहू की खेती की है। आगे कह रहे है कि खेतों में वो यूरिया तथा डीएपी का प्रयोग करते है। कह रहे है कि फसल में उपजाऊ कम होता है। बदलते मौसम के कारण लोगों की तबियत बिगड़ रही हैं।

बिहार राज्य के जिला जमुई से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि फिलहाल मौसम में फिर से परिवर्तन देखा गया है। तेज पछुवा हवाओं ने एक बार फिर से लोगों को बीमार कर दिया है। जिससे उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। आगे कह रहे है कि धुप निकलने के बाद भी लोगों को ठंढ का अहसास हो रहा है तथा कई लोग बीमार भी हो रहे हैं।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से कृषि और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।अभी गेहुँ की फसल लगी है, जो अनुकुल मौसम नहीं होने के कारण सूखने लगा है। जिसके कारण गेहुँ की फसल में दाने अच्छे नहीं आयेंगे।इसके साथ ही पानी का स्तर भी कम होने लगा है।जलवायु परिवर्तन से हो रहे फसलों के नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा करवाना चाहिए। मौसम में होने वाले बदलाव से होने वाली शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुकुल कपड़े पहनने चाहिए