बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से कृषि और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।अभी गेहुँ की फसल लगी है, जो अनुकुल मौसम नहीं होने के कारण सूखने लगा है। जिसके कारण गेहुँ की फसल में दाने अच्छे नहीं आयेंगे।इसके साथ ही पानी का स्तर भी कम होने लगा है।जलवायु परिवर्तन से हो रहे फसलों के नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा करवाना चाहिए। मौसम में होने वाले बदलाव से होने वाली शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुकुल कपड़े पहनने चाहिए