Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से कृषि और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।अभी गेहुँ की फसल लगी है, जो अनुकुल मौसम नहीं होने के कारण सूखने लगा है। जिसके कारण गेहुँ की फसल में दाने अच्छे नहीं आयेंगे।इसके साथ ही पानी का स्तर भी कम होने लगा है।जलवायु परिवर्तन से हो रहे फसलों के नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा करवाना चाहिए। मौसम में होने वाले बदलाव से होने वाली शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुकुल कपड़े पहनने चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला से योगेश्वर प्रसाद यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार से धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई हो रही है,जंगल समाप्त हो जायेंगे। जंगल नही होने से पर्यावरण प्रदूषित हो जायेगा। जंगल को तभी बचाया जा सकता है जब आदिवासियों को शिक्षित किया जाएगा तथा उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। इसलिए कहा जाता है - पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ।

बिहार राज्य के जमुई जिला से चन्दन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मनरेगा के तहत पेड़ पौधे लगाना सराहनीय कार्य है। क्योंकि जिस तरह से पेड़-पौधों की कटाई चल रही है ,इससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।पेड़-पौधा लगा कर जलवायु परिवर्तन में सुधार लाया जा सकता है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.