रांची : चान्हो सरकारी शिक्षक संघ द्वारा आज चान्हो थाना प्रभारी अजीम अंसारी को माला एवं बुके देकर आभार व्यक्त किया गया बीते सप्ताह भर में कई सरकारी स्कूलों में अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई थी जिसका उद्वेदन कल थाना प्रभारी द्वारा किया गया था मौके पर थाना प्रभारी ने अस्वस्थ करते हुए लोगों से अपील की किस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में हमारा सहयोग करें*

बुढ़मू : थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में स्व : उदयनाथ महतो के 6 वां पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद,विधायक समरीलाल,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरीय नेता कमलेश राम,अनिल टाइगर,मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि स्व: उदयनाथ महतो ने जल,जंगल,जमीन को बचाने व समाज मे फैली कुरीतियों के विरुद्ध जो अभियान चलाया था उसे हमसबों को बचाने की जरूरत है। इस अवसर पर लंबी कूद,ऊंची कूद,बिस्किट रेस,दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्मी नारायण महतो,अर्जुन महतो,ताहिर अंसारी,बालगोविंद मुंडा,हीरालाल महतो,मुकेश महतो,कमलनाथ महतो,नरेश लोहरा,लखी महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल, रांजी टोला,बुढ़मू समेत कई गांव के ग्रामीणों ने वन बचाओ एवं वन अधिकार पट्टा की मांग बुढ़मू में की । और सड़को से जुलूस निकालते हुए लोगों ने रांजी टोला के पास बोर्ड लगाया। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह के योगीटांड में किया डेयरी प्लांट का शिलान्यास गिरिडीह. सूबे के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह के बोडो स्थित हवाई अड्डा में सीएम का भव्य रूप से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बोड़ो हवाई अड्डा से सीधे सीएम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगीटांड पहुंचे. यंहा सीएम ने 66.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विधिवत रूप से पूजा - अर्चना भी की ओर नारियल फोड़ कर डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम के साथ बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवाराजकमल, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा की मेगा डेयरी प्लांट का निर्माण कार्य 8 एकड़ जमीन पर कृषि विभाग के द्वारा किया जाना है. सीएम ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही दो वर्ष तक कोरोना के कारण काफी परेशानी हुई है. अगले दो वर्ष में सरकार ने कई कार्य किये. सीएम ने कहा कि डेयरी प्लांट में हर दिन 50 हजार लीटर दूध का उत्पादन होगा. पशुधन योजना के माध्यम से कई कार्य किये गए. कहा कि सरकार की सोच है कि झारखंड अलग राज्य होने के 24 वर्षों में इतना विकास के कार्य नहीं किये गए. झारखंड राज्य अलग होने के बाद भाजपा ने भी सत्ता चलाई लेकिन विकास के कार्य को आगे बढाने का काम नहीं किया. सीएम ने कहा कि चार साल के अंतर्गत राज्य की वास्तविक योजना को लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल विकास किये है. सीएम ने कहा कि बगैर शिक्षा का किसी भी राज्य का विकास सम्भव नहीं है. कहा कि पूरे राज्य में 15 हजार किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. हमारी सरकार ने हर परिवार को आवास देने का काम किया है. सीएम ने कहा कि धनबाद में यूरिया उत्पादन किये जाने का काम किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ तब - तक किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा जब - तक किसानों को पाइप के जरिये पानी नहीं मिल जाये. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरे राज्य में छोटी -छोटे तालाब बनाकर किसानों को लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है. कहा कि योगीटांड में आज डेयरी प्लांट का शिलान्यास करके एक नया अध्याय लिकने का काम हमारी सरकार ने की है. सीएम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद दौरे में आकर रेल लाइन शुरू करने की बात कही, लेकिन किसानों के लिए कोई घोषणा नहीं की. कहा की आज हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना लायी है और तीन माह में बड़ी संख्या में अबुआ आवास योजना कस लाभ देने का काम किया जाएगा. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गरीब परिवार की सरकार है. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि योगीटांड में 66.69 करोड़ रुपये से डेयरी प्लांट का निर्माण कार्य किया जाना है. यह निर्माण कार्य दो से ढाई वर्ष में पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 50 हजार लीटर दूध हर दिन उत्पादन करने वाले इस डेयरी प्लांट के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गिरिडीह जिला दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और जिले में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डेयरी प्लांट के शिलान्यास होने से यंहा के दुग्ध पालकों के साथ - साथ दूध के व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. विधायक श्री सिंह ने सीएम का ध्यानाकृष्ट करते हुए कहा कि गिरिडीह जिले को प्राथमिकता का आधार पर लिया गया है और यंहा विकास की कई योजनाएं मिल रही है यह काफी हर्ष की बात है.

बुढ़मू : काटमकुली व बरौदी गांव के सीमांत में स्थित ऐतिहासिक धोरधोरा धाम में नवनिर्मित शिव मंदिर सह हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलश वितरण सांसद संजय सेठ,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा,जिप सदस्य रामजीत गंझू,भाजपा नेता सीताराम रवि,पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने किया। कलशयात्रा में 2551 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से बरौदी,बंसरी, भांटबोडया,उरुगुट्टू, मारवा,काटमकुली होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा। कलशयात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में झांसी के बाल संत पंडित शशि शेखर महाराज द्वारा श्री मद्भागवत कथा का प्रवचन भी किया जायेगा। कलशयात्रा को सफल बनाने में समिति के लाल अमन शाहदेव,मोतीराम महतो,रामनरेश महतो,अरविंद साहु, शिवशंकर महतो,बलराम महतो,छतीश्वर महतो,जगरनाथ महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।

एडीआर संस्था ने अपनी एक और रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में राजनीतिक पार्टियों की कमाई और खर्च का उल्लेख है। यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे राजनीतिक पार्टियां अपने विस्तार और सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च करती हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े सत्ता धारी दल ने बीते वित्तीय वर्ष में बेहिसाब कमाई की और इसी तरह खर्च भी किया। इस रिपोर्ट में 6 पार्टियों की आय और व्यय के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई एम और बीएसपी और एनपीईपी शामिल हैं। दोस्तों, *---- आपको क्या लगता है, कि चुनाव लडने पर केवल राजनीतिक दलों की महत्ता कितनी जरूरी है, या फिर आम आदमी की भूमिका भी इसमें होनी चाहिए? *---- चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई खर्च की सीमा के दायेंरें में राजनीतिक दलों को भी लाना चाहिए? *---- सक्रिय लोकतंत्र में आम जनता को केवल वोट देने तक ही क्यों महदूद रखा जाए?

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

पोस्ता की अवैध खेती पर नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा काफी प्रयास किए गये।लेकिन चतरा पलामू व लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित हेरहंज व बरियातू थाना क्षेत्र के पाडरम,आशुवे, महुआटांड़, सेमरखाड़, मसूरिया तरी, कुराग, हेरनहोपा, लेवराही,जावाबार, बालूभांग समेत कई गांवों के जंगलों में इन दिनों भारी मात्रा में पोस्ते की अवैध खेती की गई है। सूत्रों की मानें तो सिमावर्ती इलाके में 200 एकड़ से अधिक में या फसल उगाई गई है। जिसे मिनी अफगानिस्तान कहा जा सकता है। वर्तमान में अफीम निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस साल 2024 में जिस तरह से पोस्ते की खेती की गई है, इसमें जब तक पुलिस का संरक्षण प्राप्त नहीं होगा, तब तक इतने बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती नहीं की जा सकती है। जो जांच का विषय है। हालांकि इस अवैध कारोबार को लेकर कई बार मीडिया, अखबारों में खबर छपने के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक तरफ जहां जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक इस अवैध खेती से जुड़े लोगों को खेती नहीं करने की हिदायत देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हैं। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों बड़े पैमाने पर इस अवैध पोस्ते की फसल को चीरा लगाकर अफीम निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। आसपास के इलाकों के पुरुषों और महिलाओं को पैसे का लालच देकर इस कार्य के लिए कैंप में रखा गया है। इनके द्वारा अफीम निकालने का काम जोरों से चल रहा है।

राँची : लोकसभा चुनाव को लेकर अब झारखंड पुलिस को चुनाव मोड में लाने की तैयारी शुरू हो गयी है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है.चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के लिए रविवार को सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिलों के एसएसपी व एसपी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आईपीएस ए वी होमकर, मयुर पटेल, अश्विनी सिन्हा और धनंजय सिंह सभी पुलिस अधिकारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण देंगे.लोकसभा चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जाना है. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से जारी मैनुअल के तहत ही प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त जवानों को मतदानकर्मियों की सुरक्षा से लेकर बूथ की निगरानी तक की रणनीति से अवगत कराया जायेगा।

बुढ़मू : शिवरात्री पूजा धुमधाम से मनाने को लेकर बुढ़मू शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों का बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिव रात्रि पूजा बुढ़मू में सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों ने एक कमेटी का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मती से लगनू साहु को अध्यक्ष बनाया गया। वही संरक्षक हरदेव साहु, उपसंरक्षक गोवर्धन लोहरा, सचिव मनबहाल सिंह, कोषाध्यक्ष विष्णु साहु, उपाध्यक्ष बिरजू सिंह, उपसचिव नंदकिशोर साहु, उपकोषाध्यक्ष आकाश साहु, अंकेक्षक प्रकाश साहु, पुजारी जनार्दन मिश्रा, निगरानी में संजय साहु, पन्नू साहु, गगन साहु, कुंवर महतो, प्रदीप साहु, भागिरथी साहु और राजेश साहु का चयन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।