बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का आयोजन 10 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है। रविवार को यज्ञ के लिए भूमिपूजन आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा के सानिध्य में यजमान अजय महतो,सूरज महतो व रामकुमार महतो ने संपन्न किया। मौके पर समिति के रंजीत पटेल,शोभनाथ महतो,सबिता देवी,सोहन कुमार,रीता देवी समेत अन्य मौजूद थे।

गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस ने ओकेया गांव में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते दो युवकों को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ओकेया में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ओकया गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान जगरनाथ साव का पुत्र सुनील कुमार और छोटू साव के पुत्र अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया। इनके खिलाफ बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 25 (1बीए)26 ऑब्लिक/35 के तहत कांड संख्या 31 / 2024 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के साथ-साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

मैक्लुस्कीगंज 3 मार्च 2024 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज में बूंदाबांदी के बाद महके मंजर. एक बार फिर आम के पेड़ो पर लगे मंजर से मैक्लुस्कीगंज महक उठी है. मैक्लुस्कीगंज के बागान व आम देश विदेश में भी विख्यात है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज में आम की लगभग 350 बागान है. बाग़ानों में लंगड़ा, मालदा, तोतापरी, बिजुआ, बम्बइया, अलफ़ाज़ो, गुलाब खास, किसुनभोग जैसे कई किस्म के आम यहां आसानी से मिल जाते है. मौसम ने दिया साथ तो मैंगो व्यसायियों को अच्छा मुनाफा होगा. लेकिन इस वर्ष आम के पेड़ो पर मंजर विलंब से लगे है, जिसका सीधा असर आम की पैदावार पर पड़ेगी. पैदावार कम हुई तो बाग़ानों के देखरेख व धंधे से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आम के शौकीन आम का स्वाद चखने के लिए ग्राहकों को इस वर्ष अच्छी खासी रक़म चुकानी पड़ सकती है.

मैक्लुस्कीगंज 3 मार्च 2024 प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के बाहर दिया धरना, प्रबंधक के खिलाफ जमकर कर रहे हैं नारेबाजी गिरिडीह. सदर प्रखंड के चतरो में स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के खिलाफ आज सैकडों की संख्या में महिला - पुरुष व बच्चे आंदोलन करते हुए फैक्ट्री गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री से लगातार इलाके में प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिसके कारण चतरो, गादी श्रीरामपुर, पूर्णानगर समेत आस-पास के कई गांव के सैकडों लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कई लोग प्रदूषण के कारण बीमारी के चपेट में आ रहे हैं, बच्चों का भविष्य अंधकार में पड़ रहा है. लेकिन कई बार आंदोलन करने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यही कारण है कि प्रदूषण की समस्या से त्रस्त होने के बाद आज पूरे गांव के ग्रामीण फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ धरना - प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है की यह धरना-प्रदर्शन तब - तक जारी रहेगा जब-तक जिला प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदूषण के रोकथाम को लेकर किसी तरह की कोई पहल नहीं की जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे लोग धरना-प्रदर्शन पर बैठते हैं तो फैक्ट्री के प्रबंधक के द्वारा ग्रामीणों के ऊपर ही गलत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा कर ग्रामीणों को परेशान करने का काम किया जाता है. इधर फैक्ट्री के बाहर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन किए जाने की सूचना मिलने के बाद बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जूट हुए हैं. आंदोलन कर रहे सभी ग्रामीण अपने - अपने हाथों में तख्तियां लेकर फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

मैक्लुस्कीगंज 3 मार्च 2024 झारखंड से बिहार भेजी जा रही करीब 7 लाख रुपए की 70 पेटी विदेशी शराब जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन में छिपाकर भारी मात्रा में बिहार भेजी जा रही करीब 70 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए के आसपास की है. जो होली में बिहार में खपाया जाता. उक्त मामले में पुलिस ने बरहरवा दिग्घी के एक लाइन होटल संचालक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे रांगा थाना क्षेत्र के दिग्गी-शर्मापुर के समीप जांच अभियान चलाया इस दौरान सिंचाई केबल पाइप ले जा रहे एक पिकअप वैन को पुलिस ने रोककर बारीकी से तलाशी की. तलाशी के क्रम में पुलिस को पाइप के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. जिस पर पुलिस ने रांगा थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित अरविंद लाइन होटल के संचालक अरविंद गुप्ता को हिरासत में ले लिया और पिकअप वैन सहित शराब को जब्त कर थाना लाया. थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब करीब 70 पेटी है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए के आसपास है. शराब माफिया करीब 40 बंडल केबल पाइप के नीचे शराब छुपाकर बिहार के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था. मामले में अरविंद गुप्ता को हिरासत में लिया गया है वहीं, जांच के क्रम में वाहन चालक मौके से फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पश्चिम बंगाल के रास्ते पंजाब से लाया गया था शराब, साहेबगंज गंगा के रास्ते पूर्णिया व कटिहार में की जाती सप्लाई.......... सूत्रों के अनुसार जब्त शराब पंजाब राज्य से लाया गया है, जो पश्चिम बंगाल के रास्ते झारखंड में लाया गया था. जिसे साहिबगंज गंगा लांच के रास्ते पूर्णिया जिले व कटिहार जिले में शराब तस्करों को सप्लाई की जाती. भारी मात्रा में बरामद शराब देखकर पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. इस दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी. पुलिस ने अब तक कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अरविंद गुप्ता पहले भी अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीष्मकालीन खीरे की खेती से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

विश्व वन्यजीव दिवस जिसे आप वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के नाम से भी जानते है हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है की लोग ग्रह के जीवों और वनस्पतियों को होने वाले खतरों के बारे में जागरूक हो इतना ही नहीं धरती पर वन्य जीवों की उपस्थिति की सराहना करने और वैश्विक स्तर पर जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य या दिवस मनाया जाता है.विश्व वन्यजीव दिवस के उद्देश्य को पूरा करने के लिए है हर वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है जिससे लोगो में इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता को बढ़ावा मिले . हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2024 का विश्व वन्यजीव दिवस का थीम है " लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज" है। "तो आइये इस दिवस पर हम सभी संकल्प ले और वन्यजीवों के सभी प्रजातियों और वनस्पतियों के संरक्षण में अपना योगदान दे।

झारखंड में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 3 और 4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 3 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होगा.वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. 4 मार्च को भी राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है।