बुढ़मू : रविवार को बुढ़मू , उमेडंडा मुख्य पथ में बुढ़मू बजार टाड़ के पास अरबन सोसाइटी प्रीमियम वेयर कपड़ा दुकान का उद्घाटन बतौर मुख्य अतथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, उप प्रमुख हरदेव, कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला सचिव अनिता देवी, भाजपा नेता राजू गोस्वामी, सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के मौके पर कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार सहित कई अतिथि शामिल हुए। मौके पर कपड़ा दुकान के संचालक जयदीप कुमार गौरव ने बताया कि हमारे यहां उचित मूल्य पर सभी प्रकार के कपड़ा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर रविंद्र साहू, कमल किशोर ठाकुर, शमीम अंसारी, तनवीर अंसारी, बसंत पासवान, राजेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गेँहू की फसल को चूहों के आक्रमण से होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में शिवरात्रि पूजा धुमधाम से संपन्न हुआ। सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ शिवालयों में देखी गई। प्रखंड के एकैशी महादेव, शिव मंदिर बुढ़मू, हबरुआ पहाड़, मुरूपिरी नदी स्थित शिव मंदिर, मुरूपिरी, मुरगी सहित अन्य शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. बुढ़मू शिव मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली गई।

झारखण्ड राज्य के राँची ज़िला से रूपा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मौसम के परिवर्तन से खेती में बहुत समस्या होती है। अगर वर्षा नहीं होती है तो खेत को पर्याप्त पानी जो मिलना चाहिए वो मिल नहीं पता है वही अगर वर्षा ज़रुरत से ज़्यादा हो जाती है तो इससे भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन, जैसे अनियमित बारिश, भीषण गर्मी, सूखे और बेमौसम ओलावृष्टि से खेती में उत्पादन कम और नुकसान बहुत ज्यादा हो रहा है। मिट्टी की नमी खत्म हो रही है, फसलें समय से पहले पक रही हैं, कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है और खाद्य सुरक्षा के साथ किसानों की आय पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है।

इस आख़िरी कड़ी में पानी बचाने और ज़मीन को सँभालने के आसान तरीकों पर बात होती है। खेती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की समझ इस एपिसोड का मुख्य संदेश है |

इस एपिसोड में बारिश न होने और फिर अचानक ज़्यादा होने से फसल को होने वाले नुकसान की बात है। मौसम की मार और उससे जूझते किसान की असली परेशानी यहाँ दिखाई देती है।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू जैविक खेती के लिए नीमास्त्र के प्रयोग और लाभ की जानकारी दे रहे हैं ।

इस कड़ी में बदलते मौसम की बात होती है और उसका खेती पर पड़ने वाला असर सामने आता है। किसान नई परिस्थितियों में अपनी फसल को कैसे सँभालने की कोशिश कर रहे हैं, यही इस कहानी की शुरुआत है।

तिलता चौक में रोज़ाना लग रहे भीषण जाम से आम लोग परेशान हैं। पीक ऑवर में स्थिति और भी गंभीर हो जा रही है, मौके पर सिर्फ दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रह रहे हैं।

रांची के बहु बाज़ार चौक से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया तथा मार्ग को पूर्णतः जाममुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त किया गया।