दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में मनमाने तरीके से तबादला का मामला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग के संज्ञान में आने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सईओ)रवि कुमार ने शनिवार को झारखंड के सभी अपर मुख्य सचिव प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखा है । आयोग द्वारा लिखे गए पत्र के मुताबिक ,आगामी लोकसभा आम चुनाव के मध्य नजर अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए आयोग द्वारा दिशा निर्देश दिए गए थे । आयोग के संज्ञान में आया है कि अधिकारियों का स्थानांतरण एक ही संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती जिले में कर दिया गया है, जो स्थानांतरण नीति की मूल भावना के विपरीत है । संबंधित पत्र के माध्यम से यह निर्देश दिया गया है कि जिन पदाधिकारीयों का पूर्व में स्थानांतरण हो चुका है परंतु आयोग के निर्देशानुसार स्थानांतरण नहीं हुआ है। उनका स्थानांतरण उपरोक्तनुसार किया जाये । मुख्य सचिव और डीजीपी के स्तर से अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट 26 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे तक आयोग को भेजनी है।

पहला सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24. चाय बागान महिलौंग मैं चल रहे प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 24 के अंतर्गतआज अंडर 12, 6Aसाइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें कुल 22 टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री जितेंद्र सिंह एवं काशीनाथ महतो ने किया ‌ इस टूर्नामेंट के फाइनल में गम्स फुटबॉल क्लब और एसएफसी -1 सरईटोली के बीच खेला गया निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर थे बाद में टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें GUMS फुटबॉल क्लब 2-1 से विजयी रहा. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अजीत महतो थे तथा विशिष्ट अतिथि गोवर्धन महतो थे. प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नेहाल मिर्धा को दिया गया. मैचो का संचालन चेतू तिर्की एवं मनु ने किया.

चान्हों के नए थाना प्रभारी अजीम अंसारी को बुके देकर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया स्वागत करने वालों में नौशाद अंसारी अजित सिंह इश्तियाक अंसारी दानिश अंसारी अफरोज अंसारी संतोष करमाकर शामिल थे।

प्रेस विज्ञप्ति 7वी फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न. झारखण्ड ओवर ऑल चैंपियन. राँची :ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम मे चल रहे 7वी फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता मे झारखण्ड टीम ने पदको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे स्थान पर असम की टीम रही. आस्था उरांव ने जीते तीन स्वर्ण पदक- झारखण्ड की तरफ से इस लीग मे खेलते हुए झारखण्ड की. आस्था उरांव एवं एल प्लेटोदीप सिंह ने ताउलु मे तीन तीन स्वर्ण पदक जीते. झारखण्ड के पदक विजेता खिलाडी निम्नवत रहे :- गोल्ड - निशांत तिर्की,तारा कुमारी, श्रेया कुमारी, सोनाली कुमारी, शिवम् उरांव, ललन यादव, अंकित कुमार, आकाश उरांव, संजना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, तनुश्री, साकिब अंसारी, सोनी मिंज,प्रिया गाड़ी, आस्था उरांव, मनीष मुंडा, एल प्लेटोदीप सिंह,आस्था उरांव सिल्वर- डॉली कुमारी,तारा कुमारी, अंकित कुमार, रोहित कुमार गंझु ब्रोज़ -सोमनाथ सिंह कंचन तिग्गा,तनुश्री, संजना कुमारी, कुसुम कुमारी आकाश उरांव, सोनी मिंज मुख्य अतिथि श्री धीरसेन ए सोरेन राज्य परियोजना पदाधिकारी के द्वारा फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के बिच मेडल, ट्रॉफी और पदक प्रदान किये गए. इस अवसर पर साईं के श्री बी महापत्र सहित श्री. सुहेल अहमद वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सी इ ओ श्री सुहेल अहमद सहित, सुनील शांकरी, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, डॉ कविता सिंह, चंचल भट्टाचार्य, मनोज महतो, मनोज साहू, शिवेंद्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, मिथलेश साहू, शम्भू सेठ, प्रद्युम्न बेहरा, अशोक मौकाशी,डी कॉन्डया, शैलेन्द्र कुमार,उमा रानी पालीत आदि उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज 25 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मार्ग का निरीक्षण करते सहायक अभियंता प्रदीप कुमार. विश्व विख्यात पर्यटन स्थल मैक्लुस्कीगंज में नकटा पहाड़ तक 19करोड़ छब्बीस लाख 94 हजार 8सौ मात्र की राशि खर्च कर बनेगा सड़क. गंज वासियों में हर्ष का माहौल. झारखंड सरकार के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने एक पत्र जारी कर जानकारी दी है कि ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रांची के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज चामा मुख्य बीजूपाड़ा (आरसीडी)पथ बसरिया मोड़ से हरहु, अम्बाटांड़, नकटा पहाड़, चारा बलसोकरा तक कुल लंबाई 13.900 किमी की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. उक्त आशय की जानकारी विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार ने जानकारी दी है. ज्ञात हो कि उक्त गांव के लोग आजादी के बाद से ही सड़क निर्माण की बाट जोह रहे है. सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर कई बार मायापुर पंचायत के हरहु, बसरिया अम्बाटांड़ के ग्रामीणों ने मुख्य पथ पर प्रदर्शन कर वोट बहिष्कार भी किया था. कई दशकों से उक्त सभी गांव के ग्रामीण व किसान दुर्गम रास्ते को झेलते आ रहे है. अब सड़क की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पूरे मैक्लुस्कीगंज में हर्ष का माहौल है. उधर सड़क के जाने से विद्यर्थियों, किसान, ग्रामीण, पर्यटकों सहित राहगीरों को सुविधा होगी.

*राँची :झामुमो के लातेहार जिला इकाई का मोरहाबादी में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम* *हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के विरोध में लातेहार जिला झामुमो इकाई का एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम रांची के मोहराबादी मैदान के बापू वाटिका में आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार जिला झामुमो अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. मौके पर लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम भी मौजूद रहे. बैद्यनाथ राम ने कहा कि एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है.. केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास किया गया. आगामी चुनावों में झारखंड की जनता इसका माकूल जवाब देगी।*

मैक्लुस्कीगंज 25 फरवरी 2024 फोटो 2 - बैठक करते ग्रामीण. लपरा पंचायत के नवाडीह मोनाटोला में ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य तारा देवी की अध्यक्षता में कई गयी. बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना के तहत प्रखण्ड द्वारा जारी सूची में लपरा पंचायत के नावाडीह गांव व मोनाटोला के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. कहा गया की उक्त योजना के योग्य लाभुकों के चयन ममे भारी अनियमितता बरती गई है. एसटी एससी बहुल क्षेत्र में मात्र चार पांच लाभुकों का नाम है. जिनका रहने के लिए प्रयाप्त व्यवस्था नहीं है. योजना के चयन व गड़बड़ी का विरोध किया जाएगा. बैठक में सीसीएल के रोहिणी करकट्टा ओसीपी खदान को लेकर होने वाले ग्राम सभा को लेकर सहित अपने हक अधिकार व रोजगार पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रैविमो नावाडीह शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा, बासुदेव ठाकुर, दिनेश गुप्ता, नरेश यादव, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, सुरेश लोहरा, प्रेम, अनिल, दीपक, अजय, नगीना कुमारी, सीता कुमारी, देवंती कुमारी, जानकी कुमारी, बसंती देवी, मुनिया देवी, फुलमनी देवी, मदन देवी, रीमा देवी, बंधनी देवी, सोहरी देवी, राधा देवी, संदीप मुंडा, आकाश मुंडा, अनिता देवी, आशा देवी, सोनिया देवी, पुतुल देवी, चांदनी देवी, बसंती देवी, सावित्री देवी, दिलीप यादव, रामबिलास लोहरा ग्रामीण उपस्थित थे

सरकार ने ग्राम सभा को तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है। पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है ।यही वजह है ,कि गांव के लोग दुखी हैं। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कठिन श्रम एवं समर्पण को बहुत महत्व दिया था। उनके गुणों को हमें अपना ने की जरूरत है। समाज कल्याण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राँची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने न्यायिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.यह आदेश 28 फरवरी की सुबह 8:00 से राष्ट्रपति के प्रस्थान के 02 घंटे पश्चात तक प्रभावी रहेंगी. इससे पहले 27 फरवरी को केंद्रीय विवि में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर ब्रिफिंग की जाएगी।