*बगैर किसी सूचना के मांडर में विकास कार्यों में शिलापट्ट में अपना नाम इस्तेमाल किये जाने पर सांसद सुदर्शन भगत ने जताया कड़ा एतराज, कहा ओछी राजनीति की जा रही है.* *लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने मांडर में बगैर किसी सूचना के शिलान्यास कार्यक्रमों के शिलापट्ट में अपना नाम अंकित किये जाने पर कड़ा एतराज जताया है और इसे ओछी राजनीति करार दिया है. उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में उनके नाम का प्रयोग किया जाना उचित नहीं है. क्षेत्र में विकास के कुछेक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के अनुसार सांसद को सूचना देने की अनिवार्यता होती है. लेकिन ओछी राजनीति के तहत इसका अनुपालन नहीं किया जाना और उसे शिलापट्ट तक ही सीमित रखने की गलत परंपरा की शुरुआत की जा रही है. सांसद ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्हें सूचना मिली कि मांडर में शनिवार को मांडर रेफ़रल अस्पताल परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कनभीठा में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. जिसके शिलापट्ट में मेरा नाम अंकित किया गया है. लेकिन संबधित विभाग द्वारा मुझे इस शिलान्यास कार्यक्रम की किसी प्रकार की विधिवत सूचना नहीं दी गयी है. सूचना मिली होती तो मैं व्यक्तिगत रूप से या फिर मेरा कोई स्थानीय प्रतिनिधि वहां पर जरूर उपस्थित रहता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ सिर्फ शिलापट्ट में सांसद का नाम अंकित कर खानापूर्ति कर दी गयी. जिससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि मांडर में ऐसे कार्यक्रमों से भाजपा कार्यकर्ताओं को दूर रखने व विकास कार्यों का अकेले ही श्रेय लेने की ओछी राजनीति की जा रही है.

मैक्लुस्कीगंज 26 फरवरी 2024 सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी से की औपचारिक मुलाकात. फोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्य. सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल व पुष्पगुच्छ सौंपकर स्वागत किया. सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए बताया कि मैक्लुस्कीगंज विश्व विख्यात पर्यटन स्थल के साथ साथ एजुकेशन हब के नाम से मशहूर हो रहा है. अतः थाना क्षेत्र को भयमुक्त वातावरण बनाये रखने की अपील की. सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल में सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, जितेंद्रनाथ पांडेय, सुनील गिरी जितेंद्र गिरी, उदित पांडेय, राजेंद्र गिरी, मनोज गिरी, मुकेश शर्मा, अविनाश पांडेय, कमल शर्मा, शैलेन्द्र गिरी सहित अन्य उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज 26 फरवरी 2024 खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग, झारखण्ड की आस्था को स्वर्ण.मणिपुर को सर्वाधिक पदक. राँची :खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग, आज तीसरे दिन जारी रही. आज लीग की समाप्ति तक झारखण्ड की आस्था उरांव ने स्वर्ण, प्रिया गाड़ी ने सिल्वर और सोनाली ने काँस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया. आज प्रतियोगिता की समाप्ति तक मणिपुर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीते. कल लीग का अंतिम. दिन है जब इसका समापन समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होगा. आज इस लीग के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के श्री किशन समानिया, वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के श्री सुहेल अहमद सहित शंभू सेठ, अशोक मौकाशी, पी बेहरा, देवनाम कॉन्डया, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र दुबे, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, सुनील शांकृत, शैलेन्द्र कुमार, मनोज साहू, अमर प्रियदर्शी आदि की उपस्थिति रही

मैक्लुस्कीगंज 26 फरवरी 20424 पहला सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल 2023-24 बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब और अंश क्लब कांके फाइनल में* चाय बागान मैदान महिलौंग में चल रहे प्रथम सरला बिरला स्मारक रनिंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच आज खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बांध गाड़ी फुटबॉल क्लब और जेआरसी नामकुम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन पहली सफलता बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब को मिली जब 17 मिनट में मेंडिस ने गोल कर अपने टीम को 1-0से आगे कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक बांध गाड़ी फुटबॉल क्लब 1-0 से आगे थी। दूसरे हाथ में जेआरसी नामकुम ने तेज तर्रार शुरुआत की, नतीजा रहा की हर्षित बाड़ा ने 48 मिनट में गोल कर अपने टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन बाधगाड़ी फुटबॉल क्लब के सुशील ने 56 मिनट में गोल कर अपने टीम को 2-1से आगे कर दिया । जो कि अंत तक बरकरार रहा। इस मैच के मुख्य अतिथि टाटी सिल्वे के समाजसेवी और माही कंस्ट्रक्शन के मालिक श्री संजीव कुमार सिंह थे तथा विशिष्ट अतिथि में शीतल अग्नि के मालिक कुमार अभय तथा साथ में समाजसेवी शैलेश मिश्रा उपस्थित थे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घड़ी डिटर्जेंट पाउडर की ओर से सुशील को संजीव कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अंश क्लब कांके और जेबीकेएसएस खिजरी के बीच खेला गया। इस मैच में जेबीकेएसएस के खिलाड़ियों ने विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित अंश क्लब कांके को बराबरी पर रोके रहा और अंत तक गोल करने नहीं दिया। इस तरह यह मैच बराबरी पर समाप्त हुआ जिसमें बाद में इसका निर्णय टाई ब्रेकर के द्वारा लिया गया जिसमें अंश क्लब कांके5-4 से विजयी रहा। इस मैच के मुख्य अतिथि श्री जलेंद्र कुमार के प्रतिनिधिश्री राजन साहू तथा विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद महतो थे , राजन साहू ने इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुहेल उरांव को पुरस्कृत किया। फाइनल मैच 28 फरवरी 2024 को दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा जिसके मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार होंगे

उदास ने अपने संगीत कैरियर कई मशहूर गजलें, जिसमें चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है, उनकी लोकप्रिय गजल थी जिसने संगीत और देशप्रेम की सीमाओं के बाहर सुना गया। इसके अलावा आदमी खिलौना है, जैसी तमाम गजलें गाईं। जिससे उन्हें बेतहाशा प्रसिद्धि मिली, उन्हें जगजीत सिंह के बाद सबसे ज्यादा प्रसिद्ध गजल गायक भी माना गया।

रांची : माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन आज भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे चैथा टेस्ट देखने जेएससीए स्टेडियम, राँची गये तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

गिरिडीह// तिसरी में अंचल कर्मचारी राम नरेश चौधरी को एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

रांची : कांग्रेस सासंद गीता कोड़ा लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गई है. इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि सांसद गीता कोड़ा आज कांग्रेस को छोड़ सकती है और बीजेपी ज्वाइन कर सकती है. इससे पहले सिंहभूम से सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ की पत्नी गीता कोड़ा आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज थी.

रांची : रांची विधानसभा में माननीय संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम साहब से उमराह से लौटने के बाद माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने मुलाकात किया।

तमाम गैर सरकारी रिपोर्टों के अनुसार इस समय देश में बेरोजगारी की दर अपने उच्चतम स्तर पर है। वहीं सरकारें हर छोटी मोटी भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र देने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को भी आमंत्रित कर रही हैं, जिससे की बताया जा सके कि युवाओं को रोजगार उनकी पार्टी की सरकार होने की वजह से मिल रहा है।