राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 फरवरी को रांची आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर आईपीएस,डीएसपी सहित 2000 फोर्स की तैनाती कार्यक्रम स्थल सहित पूरे रूट पर की गई है.मंगलवार को पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रपति के कारकेड का रिहर्सल किया गया. रांची एयरपोर्ट से लेकर कारकेड मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंचा. जिसका जायजा वरीय अधिकारियों ने लिया और जरूरी निर्देश दिये.एसएसपी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अफसरों और जवानों को ब्रीफ किया गया. राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात जवानों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें. जिस रूट लाइन से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहां पूरी तरह से पुलिसकर्मी को सतर्क रहने को कहा गया है. काफिले के रास्ते में पड़ने वाले सभी ऊंची इमारतों पर पुलिस के स्नाइपर जवानों को तैनात किया गया है।

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट पेश किया . वित्तमंत्री ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में राज्य का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है. 4 साल में स्थापना व्यय की तुलना में योजना व्यय में बढ़ोतरी हुई है.* *मुख्य बातें :* – 2024-25 में 1000 स्कूलों में किचन सह स्टोर की मरम्मती होगी. – 50000 किसानों को उद्यानिक फसलों का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जायेगा. – कृषि यंत्र वितरण में 200 करोड़ खर्च किये जायेंगे. -2024-25 में कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 से बढ़कर 2,00,000 किया जायेगा. – तालाबों की गहरीकरण, जीर्णोद्धार के लिए जल निधि उप योजना के तहत 1500 डीप बोरिंग का काम और 4000 परकोलेशन टैंक बनाने के लिए 380 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे. – 2024-25 में मनरेगा में 9 करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य. -2024-25 में अबुआ आवास योजना में 4831 करोड़ का बजट. – सिंचाई सुविधाओं और सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए जल संसाधन में 2238 करोड़ खर्च होंगे. – आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण पर 13.50 करोड खर्च होंगे. – गर्भवती महिलाओं और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के लिए 1500 रुपये का मातृ किट 6000 लाभार्थियों के बीच वितरित किया जायेगा. इस योजना में 90 करोड खर्च होंगे. किट में मच्छरदानी, जच्चा और बच्चा के लिए पोशाक, तेल, साबुन, बाल्टी जैसी सामग्रियां होंगी. – दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 6.10 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे. – 2024-25 में 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल का संचालन शुरू किया जायेगा. – 4036 पंचायत स्तरीय स्कूलों को अगले दो वर्षों में आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. – 117 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए लैब की स्थापना की जायेगी. – राज्य में 19 नये कॉलेज (15 डिग्री कॉलेज और चार महिला कॉलेज ) स्थापित किये जायेंगे. – रांची में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी. – रिम्स को सुदृढ़ किया जायेगा. – रिनपास के कैंपस में उपलब्ध भूमि पर एक मेडिको सिटी की स्थापना होगी. – खाद्य सुरक्षा योजना के प्रत्येक राशन कार्ड धारी परिवार को सोयाबीन बरी का वितरण किया जायेगा. – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 5 साल या उससे पहले बने क्षतिग्रस्त 1500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा. – 2024-25 में 70 पुलों का निर्माण कराया जायेगा. – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2500 किलोमीटर सड़क और 200 पुलों का निर्माण कराया जायेगा. – 20,000 का ग्रिड सोलर पंप का वितरण और अधिष्ठापन किया जायेगा. – 6360 युवक युवतियों को पीएमईजीपी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा. – विभिन्न औद्योगिक नीतियों के तहत 20710 करोड का निवेश लाया जायेगा, जिससे राज्य के एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है. – 144 बुनकरों को बुनाई में 1 साल का प्रशिक्षण और हस्तशिल्प के विभिन्न ट्रेडों में 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. – औद्योगिक विकास के लिए 484.87 करोड रुपए का बजट रखा गया है.

*मौजूदा हालात को बदलना बहुत जरूरी: डॉ परमेश्वर भगत* चान्हो प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के युवक, बुद्धिजीवी एवं समाज के अगवागनों से आज पूर्व डीडीसी सह समाजसेवी डॉ परमेश्वर भगत ने सम्मिलित रूप से बैठक की। बैठक में आम जनों के द्वारा अनेक तरह के समस्याओं से डॉ परमेश्वर भगत को अवगत कराया गया जिसमें सबसे मुख्य समस्या बेरोजगारी एवं नशाखोरी का है। डॉ परमेश्वर ने कहा कि अभी के दौर में समाजिक, आर्थिक, राजनितिक एव धार्मिक रूप से जागरूक रहने की जरूरत है। अंत में श्री भगत ने सभी अभिभावको को कहा की चाहे परिस्थिति जैसे भी हो अपने बच्चों का पढ़ाई को ना रोके। मौके पर प्रो डॉ नाफर अली, राकेश उरांव, अनिल उरांव, प्रदीप उरांव, नंदू नायक, जावेद अंसारी, जयपाल मुंडा, मो ताहीद खा एव सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए।

मैक्लुस्कीगंज 27 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - ग्रामसभा में कल्याण पदाधिकारी मुखिया सहित ग्रामीण. खलारी प्रखण्ड अंतर्गत लपरा पंचायत के महुवाटांड़ बिरहोर टोला में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरि पहान ने किया. समेकित जनजाति विभाग अभिकरण रांची, अनुशुचित जनजाति, अनुसचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पत्रांक 133/ आइटीडीए के आदेशानुसार आयोजित ग्राम सभा में मुख्य रूप से कल्याण पदाधिकारी खलारी गोपाल रामदास व पंचायत की मुखिया पुतुल देवी उपस्थित थे. सभा में महुवाटांड़ बिरहोरटोला में कल्याण विभाग कोष से बिजली की व्यवस्था(सोलर)पेवर ब्लॉक पथ, शौचालय, पियाऊ, शमशान घाट की चहारदिवारी सहित बिरहोर समुदाय को सिलाई आदि प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर भी चर्चा कर अन्य सरकारी योजनाओं का चयन किया गया. कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा. मौके पर पीएचडी जेई दीपंकर कुमार, जेएसलपीएस की शांति देवी, पीएलवी रंजना गिरी, पंचायत सेवक परीक्षित महतो, राधेश्याम प्रसाद, शीला बिरहोर, बबिता बिरहोर, झटा बिरहोर, रुपा बिरहोर सहित अन्य बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे.

रांची में झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन 1 का आयोजन 28 फरवरी से राची : झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन 1 का आयोजन 28 फरवरी से 3 मार्च तक ऑक्सीजन पार्क मोराबादी रांची में आयोजित किया जा रहा है। यह यह बातें झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत, महासचिव संजय कुमार झा और कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहीं । उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड में पहली बार झारखंड राज्य कबड्डी संघ से संबद्ध प्रतियोगिता है। इस में कल 8 टीम भाग ले रही है, बिरसा मुंडा लायन्स, सिद्धू कान्हु वायर्स, शेख भिखारी हीरोज, तेलंगा खड़िया बलास्टर, कार्तिक उरांव राय राइनोज, वीर बुद्धु भगत टाइगर, तिलकामांझी द वॉरियर्स, नीलांबर पीतांबर फाइटर्स की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ी भाग ले रहे प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसमें झारखंड, बिहार ,बंगाल उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य के भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में रोज शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक कुल 4 मैच होंगे आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 3 मार्च को शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। विजेता टीम को 51 000 दिया जाएगा झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 51 000, उपविजेता को 25000 और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत, महासचिव संजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रशिक्षक जतिंदर कुमार, प्रशिक्षक कालीकांत झा और प्रशिक्षक लक्ष्मण राजक उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग सम्पन्न,मणिपुर ओवर ऑल चैंपियनशिप.झारखण्ड को चार पदक. रांची : आज यहाँ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम मे चल रही खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग सम्पन्न हो गयी. इस लीग के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि कांके विधायक श्री समरी लाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और कैश अवार्ड के चेक प्रदान किये. आज हुए लीग मैचों के बिच उपस्थित होकर श्रीमती सरोजिनी लकड़ा -आई पी एस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इनके साथ साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री रक़मकुमार, श्री बी महापात्रा, श्री विनोद कुमार, श्री मणिकांत, श्री किशन समनिया ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस लीग का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मे किया जा रहा था. ज्ञातव्य है की महिला खिलाड़ियों के बिच वुशु खेल के विकास के लिए लीग का आयोजन किया जा रहा है.रांची मे आयोजित किये गए लीग के विजेता खिलाड़ियों को चेक प्रदान किया गया जिसकी राशि खिलाड़ियों के खाते मे सीधे भेजी जाएगी. समापन समारोह के अवसर पर कुमुद प्रसाद साहू, एस के पांडे, बिभूति भूषण प्रसाद, तुषार कुमार, उदय साहू, मिथलेश साहू, ,डॉ कविता सिंह, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, चंचल भट्टाचार्य, वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सी इ श्री सुहेल अहमद उपस्थित थे झारखण्ड को चार पदक : इस लीग मे अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड ने चार पदक जीते. झारखण्ड की तरफ से आस्था उरांव ने स्वर्ण,प्रिया गाड़ी ने सिल्वर जबकि सोनली और तनुश्री ने कस्य पदक जीता. इस लीग मे झारखण्ड के कुल छ. खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था. इस वीमेन लीग मे प्रथम स्थान मणिपुर (कुल 11 पदक )दूसरा स्थान राजस्थान (कुल 7 पदक )और तीसरा स्थान मध्यप्रदेश (कुल पांच पदक )की टीम को रहा. इन तकनीकी पदाधिकारियों की रही भूमिका : वीमेन लीग के सफल संचालन मे शंभू सेठ, एस एस हरिशंचन्द्रन, पी बेहरा, अशोक मौकाशी.

रांची : झारखंड से हज यात्रा 2024 के लिए पूर्व की भांति इम्बार्केशन प्वाइंट रांची करवाने को लेकर मरहबा ह्यूमन सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो से उनके आवास पर मिले और मांग पत्र सौंपा। मरहबा ह्यूमन सोसायटी के सचिव मो नेहाल अहमद ने बताया कि झारखंड कि राजधानी रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट वर्ष 2009 में बनाया गया था और तब से लेकर वर्ष 2019 तक लगभग हर वर्ष 3000- 3200 हज यात्री हज करने के लिए रांची से जेद्दा फ्लाइट से जाए करते थे। लेकिन कोविड -19 के कारण वर्ष 2020-2021 में हज यात्रा पर रोक लग गया और आवेदन करने के बावजूद यात्री हज में यात्री नही जा सके, इधर वर्ष 2022 में रांची से इम्बार्केशन प्वाइंट हटा दिया गया और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) बना दिया गया और झारखंड के लगभग 3000 हज यात्रियों को आर्थिक मानसिक शारीरिक परेशानियों का सामना करते हुए हज के लिए कोलकाता से जेद्दा जाना पड़ा। वर्ष 2023 में दोबारा रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट बनाकर जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट हज यात्रियों को उपलब्ध कराने का घोषणा किया गया और हज आवेदन के साथ पैसे भी लिए गए लेकिन अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। जिसके कारण झारखंड के हज यात्रियों को शारीरिक और आर्थिक नुकसान के साथ कोलकाता से जेद्दा हज यात्रा में जाना पड़ा। उन्होंने बताया देश के लगभग सभी राज्यों में इम्बार्केशन प्वाइंट है और वर्ष 2009 से 2019 तक झारखंड रांची में भी हुआ करता था लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार के उपेक्षा के कारण रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट नही बनाया जा रहा। *पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो* ने झारखंड के हज यात्रियों कि परेशानियों पर चिंता जताते हुए कहा कि हज यात्रियों को अपने राज्य से ही हज यात्रा में जाने का अवसर मिलनी चाहिए, रांची में इम्बार्केशन प्वाइंट फिर से मिले ताकि फ्लाइट से हजयात्री रांची से सीधे जेद्दा जाए इसके लिए पूरा प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय उड्डयन मंत्री और राज्यपाल से जल्द मिलेंगे।

रांची : मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में यूनियन के अध्यक्ष श्री शिव कुमार अग्रवाल, महासचिव श्री राजीव नयनम, रांची महानगर अध्यक्ष श्री जावेद, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष श्री सुधाकर झा, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर झा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री उदय सिंह जोगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनंद प्रियदर्शी एवं अन्य शामिल थे।

रांची/ बजट पेश करने से पूर्व झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को बजट की प्रति भेंट करते हुए वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव।*

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा प्याज व लहसुन फसल को कीटों से कैसे बचाये इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें