हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए,मिलावट की आशंका पर खाद्य एवं औषधि विभाग पंचकूला के निर्देश पर तीन सदस्यों की टीम ने ज़िला में एक दूध की डेयरी और घी बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी की गई। मिलावट की असंका में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन के वक़्त श्रमिकों और पूजीपतियों को कई समस्या आई। परन्तु इससे उभारने के लिए सरकार ने केवल पूँजीपतियों के तरफ ही ध्यान केंद्रित किया वहीं जो श्रमिकों के श्रम से पूँजी होती है ,उनके लिए सरकार मज़दूर कानून लाने का प्रयास कर रही है जो उनकी स्थिति को और कमज़ोर बना देगा

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। अनदेखी करने पर स्वास्थ्य सम्बन्धी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों की सुविधा पर विचार करते हुए रेल विभाग ने सुविधा अनुसार कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। 17 अक्टूबर से तेजस ट्रैन का पुनः परिचालन शुरू हो रहा है।

बहादुरगढ़, हरियाणा रुपाली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि खानपुर कला के पास गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर में कार सवार समेत तीन लोग जिन्दा जल गए। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फ़रार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर क़ाबू पाया।

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बरनाला रोड पर कृषि बिल के विरोध में किसानों का धरना रात भर ज़ारी रहा। हालाँकि पुलिस द्वारा वाटर कैनल और लाठी चार्ज के बावजूद किसान प्रदर्शन में डटे रहे। मगर सुबह होने तक पुलिस उन्हें खदेड़ने में क़ामयाब हासिल कर लिए

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के से बहादुरगढ़ से अनुभव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या तीन लाख से पार हो गया है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी हेल्थ बुलिटिन के अबुसार पिछले 24 घंटे में 2726 नए मामले सामने आये और 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गयी

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिक्षा ,अज्ञानता एक बहुत बड़ा अभिशाप है। उन्होंने के महिला श्रमिक के बारे में बात करते हुए कहा कि महिला कंपनी के कार्य कर जब घर लौटती है तो उसका पति अज्ञानता में नशे की हालात में उसे बहुत परेशान करता है। इन लोगों को समझा कर उन्हें सही दिशा दिखाना हमारा दायित्व बनता है।

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि श्रमिकों को आज भी अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है। उनकी अज्ञानता के कारण आज भी वो शोषित होते है। इसलिए उन्हें संगठन से जुड़ना चाहिए।उन्हें एकता को पहचान कर अपने अधिकारों के लिए संगठित हो कर संघर्ष करना चाहिए

दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एयरफोर्स डे के बारे में जानकारी साझा कर र हे हैं। इस दिन की विशेषताएँ जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें