Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी में झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि राज्य भर में 4 महीनों से बंद पड़े सरकारी, गैर सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त सभी स्कूलों को खोले जाने को लेकर सरकार द्वारा माता- पिता एवं अभिभावकों से राय मांगी गई है। यह राय शिक्षा विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म में मांगे गए हैं, जिसमें प्रश्न किए गए हैं तथा सुझाव भी मांगा गया है।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते है कि राज्य में वैश्विक को रोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पुलिस मुख्यालय दी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।वहीं राज्य के कई थानों को संक्रमण के कारण सील कर दिया गया है।
Transcript Unavailable.
जेएसएलपीएस के माध्यम से जायका के सहयोग से संचालित की जा रही है टपक सिंचाई गहन सब्जी उत्पादन परियोजना
मोबाइल वाणी पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि सरकार के ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस के माध्यम से जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के सहयोग से समय की तकनीकों के साथ टपक सिंचाई से गहन सब्जी उत्पादन परियोजना संचालित की जा रही है, जिससे महिलाएं बन रही हैं सशक्त...
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी बताते हैं कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दुमका रेलवे स्टेशन से झारखंड के कामगारों के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यह श्रमिक सीमा सड़क संगठन बीआरओ के द्वारा देश के कठिन एवं दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि भूख से किसी की मौत ना हो यह सुनिश्चित करें। अगर हुई तो यह शर्मनाक के साथ दर्दनाक भी होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन राज्य के सभी उपायुक्तों एवं उप विकास आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संदेश दे रहे थे।
जेएसएलपीएस के गिरिडीह ज़िला के संयोजक राजेश कुमार से सर्वेश तिवारी का वार्ता होने पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार दीदी किचन का संचालन किया गया है। जिसमें ग्राम संगठन व समूहों की दीदियों द्वारा ग़रीब ,असहायों ,विकलांग,विधवा व मज़दूरों को खाना खिलाने का कार्य किया जा रहा है। पहला व दूसरा लॉक डाउन के दौरान दो वक़्त का भोजन दिया जाता है। इसके बाद तीसरा लॉक डाउन से एक वक़्त का भोजन 10 रूपए की दर से दिया जाने लगा। पूरी वार्ता सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड मोहनपुर स्थित आईटीआई कॉलेज कालीन टाइम सेंटर में जालंधर से लौटे प्रवासी मजदूरों ने तोड़फोड़ की। बाथरूम के नलों को तोड़ दिया इससे पानी बहकर कमरों में घुस गए। खिड़की के शीशे तथा मुख्य दरवाजे की ग्रिल को भी तोड़ डाला। इसके बाद सभी निकलकर क्वॉरेंटाइन सेंटर से बाहर आ गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने राधा नगर थाना पुलिस को सूचना दी। उधर अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी, एसडीपीओ राजमहल कृष्ण कुमार, कार्यपालक अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की बीडीओ उध्वा राजेश एक्का, अंचल निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे उन्हें आश्वासन दिया गया।
मोबाइल वाली के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड से बताते हैं कि झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए 26 लाख पौधे लगवाने की योजना बनाई है।संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन सरकार ने सूबे भर में 26 लाख पौधे लगाने की योजना बनाई है। यह वैसे पौधे होंगे जो आगे चलकर राज्य को फल उत्पादन के मामले में नई पहचान दिलाएंगे। दरअसल सरकार ने एक जिला एक फल की तैयारी की है।यानि हर जिला किसी खास फल के उत्पादन में योगदान देगा। इस योजना के तहत बाहर दूसरे प्रदेशों से लौट रहे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
