मोबाइल वाणी के साझा मंच पर गिरिडीह झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड में साथ मंगलवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 हो गई। मंगलवार को झारखंड में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं।इस वायरस ने जमशेदपुर में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिन में ही जमशेदपुर से दो पॉजिटिव की इसकी पुष्टि हुई।गिरिडीह से 1 मरीजों की पुष्टि की गई। वही बाद में रांची में एक महिला की खबर आ रही है। और कुल संख्या राज्य में हो गई 173। इधर लातेहार में एक युवक कोरो ना पॉजिटिव पाया गया है।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से सर्वेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के निवासियों के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को गृह जिलों में लाने की प्रक्रिया तेजी से प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें विभिन्न जिलों द्वारा समीपवर्ती राज्यों में फंसे अप्रवासी मजदूरों/ व्यक्तियों/विद्यार्थियों को लाने हेतु सड़क मार्ग से लाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।इस संबंध में गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि कोविड 19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए देशव्यापी बंदी के दौरान सचिव,गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में बिहार में फंसे हुए मजदूरों/ विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को बसों के माध्यम से गिरिडीह लाना है।उक्त अप्रवासी मजदूरों एवं व्यक्तियों को पटना,बिहार राज्य से गिरिडीह जिला लाने हेतु श्री बसंत कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, डी आर डी ए को नियुक्त किया गया है।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से सर्वेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि राजस्थान के कोटा से राज्य के छात्र छात्राओं को लेकर दूसरी ट्रेन यहां पहुंची।इससे पहले शनिवार को तेलंगाना से बारह सौ प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेन रांची पहुंची थी।दस जिलों धनबाद,गिरिडीह,बोकारो आदि के 954 छात्र छात्राएं सोमवार को सकुशल अपने अपने घरों को पहुंच गए।ट्रेन के धनबाद आने के बाद सभी की स्क्रीनिंग की गई।स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही छात्र छात्राओं की खुशी का ठिकाना ना रहा।इन सभी छात्र छात्राओं को अपने गृह जिलों के प्रखंडों में स्थित उनके घरों में होम कवारें टा ई न कर दिया गया।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से महेंद्र मंडल ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो दृष्टिबाधित है। उनके दो भाई है। राशन कार्ड में केवल उन्ही का नाम है। कम राशन मिलने के कारण उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में मुश्किल हो रही है। पेंशन भी नहीं आ रहा है
भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी ने स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार से लॉक डाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है। श्री मरांडी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर झारखंड सहित पूरे देश दुनिया की हालत जगजाहिर है। झारखंड में भी रोज नए केस का निकलना शुभ संकेत नहीं है। कुछ स्थानीय एवं देश के जानकार चिकित्सकों से बातचीत के दौरान जिस प्रकार की सूचनाएं प्राप्त हो रही है, इसका सिर्फ दो ही उपचार है पहला सघन जांच और दूसरा सोशल डिस्टेंसिंग, ताकि यह आंकड़ा यहीं थम जाए।
झारखण्ड राज्य से सर्वेश तिवारी कोडरमा जिले के उपायुक्त रमेश घोलाप ने लोगों से आह्वान किया है कि वे पैनिक ना हो ना ही किसी तरह का अफवाह फैलाएं और ना ही अफवाहों पर विश्वास करें। कोडरमा के सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति गिरिडीह जिले के राज धनवार प्रखंड से है। मरीज को विशेष कोवीड अस्पताल, होली फैमिली में स्थानांतरित करते हुए इलाज शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग पैनिक ना हो, किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं और ना ही अफवाहों पर विश्वास करें। घरों में रहे, और जीवन आवश्यक वस्तुओं को खरीदने का बहाना बनाकर हर दिन घर से बाहर ना निकले। अपनी आदतों में परिवर्तन करते हुए दूध सब्जी आदि के लिए तीन-चार दिन में एक बार ही घर से बाहर निकले। कहा कि सामाजिक अलगाव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दो व्यक्तियों में कम से कम 2 मीटर की दूरी रखें। घर में और घर से बाहर निकलते समय मास्क चाहे वह घर में बने कपड़े का ही क्यों ना हो उसे तीन चार फोल्ड करके जरूर पहनें।किसी भी व्यक्ति कोरोना के प्राथमिक लक्षण जैसे खांसी बुखार सांस लेने में तकलीफ हो तो जरूर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल में संपर्क करें।
धनबाद के उपायुक्त श्री अमित कुमार ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया इस क्रम में उन्होंने सेंटर के प्रबंधक और टेक्नीशियन को कड़ी फटकार लगाई।उपायुक्त श्री कुमार ने आज सदर अस्पताल में नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। डायलिसिस सेंटर में 10 की जगह केवल दो मशीनों को देखकर तथा उसे भी बिजली का बहाना बनाकर चालू नहीं करने पर उन्होंने दीपचंद डायलिसिस सेंटर डीसीडीसी नई दिल्ली के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि सेंट्रल अस्पताल को अधिगृहित करने के बाद जिले के लोगों को डायलिसिस कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं।
सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड। बोकारो जिले के उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर सभी स्वास्थ्य संस्थान, सभी शैक्षणिक संस्थान, थाना परिसर, कोई भी क्षेत्र आदि में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट,खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्यवाही होगी। अतः तंबाकू इस्तेमाल से बचने को कहा गया है और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की नसीहत दी गई है। खैनी और गुटका खाकर या थूकने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है। वर्तमान में कोरो ना संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है। बोकारो जिला में भी मामले पाए गए हैं। आम जनों से अपील की गई है कि तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करें और एक सभ्य समाज बनाने में सहयोग करें।कहा गया है कि भारतीय दंड विधान आईपीसी की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षा पूर्ण अथवा विधि विरुद्ध कार्य करेगा, जिससे जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे 6 माह का कारावास एवं अथवा ₹200 जुर्माना किया जा सकता है।
सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड अपने शरीर की एबिलिटी सिस्टम को मजबूत कर हम संक्रमण के इस दौर में अपने आप को सुरक्षित कैसे करें इस बारे में बताते हैं सर्वेश तिवारी गिरिडीह,झारखंड से। इस महामारी के दौर में ऐसे खाद्य पदार्थ जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं आप उन खाद्य पदार्थों को यदि आसानी से नहीं पा सकते हैं तो उनकी पूरक या विकल्प भी चुन सकते हैं।
सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड। कोरो ना वायरस संक्रमण को ले देशभर में चल रहे लॉक डाउन के साथ ही साथ राज्य भर में लॉक डाउन लागू है।जबकि बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र अंतर्गत चतरो चट्टी थाना अंतर्गत बिरहोर टांडा स्थित खेल के मैदान में लॉक डाउन के दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लॉक डाउन एवं धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में थाना में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन में खेलने एवं देखने सहित 40 से 45 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
