सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड झारखंड में करुणा पॉजिटिव की मौत का पहला मामला बोकारो से आए मृतक बोकारो जिले के गोमिया के रहने वाला था बुधवार देर रात उसकी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई बुधवार गुरुवार की रात्रि करीब 1:30 बजे उसकी मृत्यु बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गई इसके बाद बोकारो में हड़कंप मच गया है सांस लेने में तकलीफ के बाद बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।
सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड। राज्य की मुख्य खबर मैं बताते हैं कि गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के रोशना टुंडा पंचायत अंतर्गत गट्टी गढ़ा ग्राम के निकट एनएच 2 से लगे नदी में मंगलवार की अहले सुबह लोगों का हुजूम मछलियां पकड़ने को लेकर उमड़ पड़ा। बता दे कि राज्य सरकार द्वारा मांस, मछली पर रोक हटाई जाने के बाद लोग आपाधापी में नदी के निकट मछलियां मारने के लिए इकट्ठा हो गए थे। जिससे लॉक डाउन के टूट जाने की बात कही जा रही है। वैसे तो पिछले करीब 1 सप्ताह से इस नदी के किनारे जाल धागा एवं कांटा लेकर लोग नदी तट पर जमे रहते हैं।किंतु आज सुबह स्थिति उस समय विकट हो गई।जब कड़े प्रतिबंधों एवं निर्देश के बावजूद गांव के लोग घरों से निकलकर नदी तट पर पहुंच गए और लगे मछलियां मारने। जानकारी मिली है कि इस गांव तथा आसपास के स्थानों में कई लोग लोग लोग से पूर्व महानगरों से लौटे हैं जिन्हें सादा भोजन अब रास नहीं आ रहा है जिसके कारण यह लोग गांव के लोगों को लेकर प्रतिदिन नदी तट पर मछलियां पकड़ने पहुंच जाते हैं। जबकि उनके साथ युवा वृद्ध बच्चे भी सम्मिलित होते हैं। यह नजारा देखकर लोगों ने जब अधिकारियों को सूचना दी तब त्वरित कार्यवाही करते हुए निमियाघाट थाने की पुलिस ने वहां पहुंच लोगों को नदी से हटाया। पुलिस की गाड़ी देखते ही लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए।
झारखण्ड राज्य के जिला गिरिडीह से अरुण कुमार बरनवाल झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि रवि टाढ़ क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसकी सुनवाई करने के लिए अब तक क्षेत्र में कोई भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं।कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में सरकार द्वारा लॉक डाउन कर दिया गया है और लोगों को घर में ही रहने को कहा गया है। लेकिन घर में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को इस गर्मी में घर पर रहने में काफी परेशानी हो रही है।अतः बिजली विभाग से यह अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द रविटाढ़ क्षेत्र में आ कर ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने का कार्य करें।
सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड।झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार सोशल मीडिया पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को निष्पक्षता से अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस महामारी के विषम परिस्थिति में सोशल मीडिया में अगर कोई घोर आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो उस पर आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए। लेकिन सिर्फ एक वर्ग और समुदाय को चिन्हित कर कार्रवाई होती है तो यह सरकार का पूर्वाग्रह दिखता है। श्री प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि यह महामारी का समय है,और इस समय पर राजनीति और तुष्टीकरण की बात सोचना भी नहीं चाहिए। प्रतुल ने कहा कि पूरे राष्ट्र में आपदा से संबंधित कानून लागू है। अधिकारियों को पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य नहीं करना चाहिए। अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सिर्फ एक समुदाय से जुड़े लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया के पोस्ट पर एकतरफा कार्यवाही नहीं करनी चाहिए। राज्य सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वह सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। सरकार और प्रशासन को भड़काऊ पोस्ट, मीम एवं कार्टून के बीच के अंतर को भी समझना चाहिए। प्रतुल ने कहा कि जहां एक ओर सरकार सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई कर जेल भेज रही है। तो दूसरी तरफ कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में यह दिखाया गया है कि हिंदपीढ़ी में 2 मामले सामने आने के बाद कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ रहना सर्वोपरि है। और हेमंत सरकार को अभिलंब चिन्हित एरिया में कड़ाई से कर्फ्यू लागू करना चाहिए और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उनके समर्थकों ने उनके सोशल मीडिया वालों पर संदेश देकर कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलों में एक को रोना संक्रमित मरीज पाए जाने की सूचना है। यह एक गंभीर घटना है। परंतु इससे घबराने की नहीं बल्कि और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त ग्रामीण भाई-बहनों को #लॉक_डाउन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है, और कहा है कि किसी के भी घर में आसपास के लोगों के यहां नहीं जाए। वैसे किसी भी व्यक्ति की सूचना जरूर दें, जो संदिग्ध लगे। उधर संक्रमित महिला के परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जबकि घर के 6 बच्चों को घर में क्वॉरेंटाइन किया गया है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल के वरीय अधिवक्ता श्री इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरो ना संक्रमण विरोधी अभियान में लगे तमाम जांबाज़ साथियों को मैं सेल्यूट करता हूं।उन्होंने कहा कि आप सभी संकट में भगवान के अवतार के रूप में अपने प्राणों की बाजी लगाकर अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में तथाकथित जमात के संक्रमण के संदिग्ध रोगियों द्वारा ऐसे शुभचिंतकों के साथ अश्लील व दुर्व्यवहार किया जाना कतई मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
झारखंड राज्य के गिरिडीह प्रखंड से सर्वेश तिवारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चक्रधरपुर विधायक सुखराम ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर निश्चित पूरे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। श्री उरांव ने कहा है कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का सेंटर बनाया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों में इस महामारी को लेकर भय एवम आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर कोरन्टाइन सेंटर में रखे लोगों की स्थान परिवर्तन की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी है।
सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को देखते हुए गिरिडीह के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के अंतर्गत संचालित 12 निजी नर्सिंग होम को चिकित्सक एवं पारा कर्मी के साथ अधिगृहित किया है। उन्होंने कहा कि कोवीड 19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। इस बीमारी से भारत समेत पूरे विश्व के देशों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह के निवेदन पर कोविड 19 के खतरों को देखते हुए आवश्यकतानुसार गिरिडीह जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में संचालित निजी नर्सिंग होम को चिकित्सक एवं पारकर्मी सहित अधिगृहित किया है। जिनमें जिले के सरिया,काला रोड, स्थित सुलोचना सेवा सदन, डुमरी थाना के घुजा डिह स्थित मीणा जेनरल अस्पताल, बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम, काली मंडा रोड स्थित हेमंती मेमोरियल क्लिनिक, बरगंडा गिरिडीह स्थित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम, कोर्ट रोड गिरिडीह स्थित नवजीवन नर्सिंग होम, बसंती देवी गोयंका सेवा सदन, आजाद नर्सिंग होम भंडारी डीह के होली क्रॉस अस्पताल, बगड़िया सेवा सदन और देवकी अस्पताल सरिया शामिल हैं।
सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। झारखंड में हिंदू पीढ़ी के बाद हजारीबाग में दूसरा करुणा प्रोजेक्ट मेरी मरीज की पुष्टि हुई है। रिम्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वरुण पीड़ित युवक शादी समारोह में शामिल होकर कोलकाता से वापस हजारीबाग लौटा था। कोराना संक्रमित वह युवक कोलकाता से पैदल चलकर हजारीबाग पहुंचा था
सर्वेश तिवारी,गिरिडीह,झारखंड से।पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरो ना वायरस संक्रमण ने झारखंड की राजधानी में भी आज दस्तक दे दी है।राज्य के निवासियों में हड़कंप ..
