झारखण्ड राज्य के जिला गिरिडीह से अरुण कुमार बरनवाल झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि रवि टाढ़ क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसकी सुनवाई करने के लिए अब तक क्षेत्र में कोई भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं।कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में सरकार द्वारा लॉक डाउन कर दिया गया है और लोगों को घर में ही रहने को कहा गया है। लेकिन घर में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को इस गर्मी में घर पर रहने में काफी परेशानी हो रही है।अतः बिजली विभाग से यह अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द रविटाढ़ क्षेत्र में आ कर ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने का कार्य करें।
