सर्वेश तिवारी गिरिडीह झारखंड। राज्य की मुख्य खबर मैं बताते हैं कि गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के रोशना टुंडा पंचायत अंतर्गत गट्टी गढ़ा ग्राम के निकट एनएच 2 से लगे नदी में मंगलवार की अहले सुबह लोगों का हुजूम मछलियां पकड़ने को लेकर उमड़ पड़ा। बता दे कि राज्य सरकार द्वारा मांस, मछली पर रोक हटाई जाने के बाद लोग आपाधापी में नदी के निकट मछलियां मारने के लिए इकट्ठा हो गए थे। जिससे लॉक डाउन के टूट जाने की बात कही जा रही है। वैसे तो पिछले करीब 1 सप्ताह से इस नदी के किनारे जाल धागा एवं कांटा लेकर लोग नदी तट पर जमे रहते हैं।किंतु आज सुबह स्थिति उस समय विकट हो गई।जब कड़े प्रतिबंधों एवं निर्देश के बावजूद गांव के लोग घरों से निकलकर नदी तट पर पहुंच गए और लगे मछलियां मारने। जानकारी मिली है कि इस गांव तथा आसपास के स्थानों में कई लोग लोग लोग से पूर्व महानगरों से लौटे हैं जिन्हें सादा भोजन अब रास नहीं आ रहा है जिसके कारण यह लोग गांव के लोगों को लेकर प्रतिदिन नदी तट पर मछलियां पकड़ने पहुंच जाते हैं। जबकि उनके साथ युवा वृद्ध बच्चे भी सम्मिलित होते हैं। यह नजारा देखकर लोगों ने जब अधिकारियों को सूचना दी तब त्वरित कार्यवाही करते हुए निमियाघाट थाने की पुलिस ने वहां पहुंच लोगों को नदी से हटाया। पुलिस की गाड़ी देखते ही लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए।