सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को देखते हुए गिरिडीह के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के अंतर्गत संचालित 12 निजी नर्सिंग होम को चिकित्सक एवं पारा कर्मी के साथ अधिगृहित किया है। उन्होंने कहा कि कोवीड 19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। इस बीमारी से भारत समेत पूरे विश्व के देशों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह के निवेदन पर कोविड 19 के खतरों को देखते हुए आवश्यकतानुसार गिरिडीह जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में संचालित निजी नर्सिंग होम को चिकित्सक एवं पारकर्मी सहित अधिगृहित किया है। जिनमें जिले के सरिया,काला रोड, स्थित सुलोचना सेवा सदन, डुमरी थाना के घुजा डिह स्थित मीणा जेनरल अस्पताल, बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम, काली मंडा रोड स्थित हेमंती मेमोरियल क्लिनिक, बरगंडा गिरिडीह स्थित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम, कोर्ट रोड गिरिडीह स्थित नवजीवन नर्सिंग होम, बसंती देवी गोयंका सेवा सदन, आजाद नर्सिंग होम भंडारी डीह के होली क्रॉस अस्पताल, बगड़िया सेवा सदन और देवकी अस्पताल सरिया शामिल हैं।
