झारखंड राज्य के गिरिडीह प्रखंड से सर्वेश तिवारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चक्रधरपुर विधायक सुखराम ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर निश्चित पूरे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। श्री उरांव ने कहा है कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का सेंटर बनाया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों में इस महामारी को लेकर भय एवम आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर कोरन्टाइन सेंटर में रखे लोगों की स्थान परिवर्तन की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी है।
