सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उनके समर्थकों ने उनके सोशल मीडिया वालों पर संदेश देकर कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलों में एक को रोना संक्रमित मरीज पाए जाने की सूचना है। यह एक गंभीर घटना है। परंतु इससे घबराने की नहीं बल्कि और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त ग्रामीण भाई-बहनों को #लॉक_डाउन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है, और कहा है कि किसी के भी घर में आसपास के लोगों के यहां नहीं जाए। वैसे किसी भी व्यक्ति की सूचना जरूर दें, जो संदिग्ध लगे। उधर संक्रमित महिला के परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जबकि घर के 6 बच्चों को घर में क्वॉरेंटाइन किया गया है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है।