सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल के वरीय अधिवक्ता श्री इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरो ना संक्रमण विरोधी अभियान में लगे तमाम जांबाज़ साथियों को मैं सेल्यूट करता हूं।उन्होंने कहा कि आप सभी संकट में भगवान के अवतार के रूप में अपने प्राणों की बाजी लगाकर अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में तथाकथित जमात के संक्रमण के संदिग्ध रोगियों द्वारा ऐसे शुभचिंतकों के साथ अश्लील व दुर्व्यवहार किया जाना कतई मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
