मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी झारखंड से बताते हैं कि गोड्डा जिले में नाई समाज के लोग 5 माह से बंद पड़े अपनी दुकानों को खोले जाने की अनुमति हेतु आंदोलन आत्मक रास्ता अख्तियार करने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर में 1000 से अधिक लोग सैलून के बंद रहने के कारण अत्यंत कठिनाई का सामना कर रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पोरैया के आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए। जिनमे 9 गम्भीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बंगाल से बक्सर जा रही एक पिकअप वैन डुमरी के पोरैया के समीप अनियंत्रित होकर पलटी मार गयी। जिससे उक्त वाहन पर सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है। घायलों में गणेश यादव, सन्तोष घोष, मिताई घोष, धनञ्जय घोष, राजेश पूरी, अर्जुन प्रसाद, जितेंद्र यादव, अजय कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

गिरिडीह जिले के विभिन्न मंदिरों भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम काफी धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पूजन हवन भजन कीतर्न का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रधालू भक्तजन उपस्थित हुये।

डीसी और एसडीओ में निर्देश पर प्रशिक्षु IAS मो सैय्यद रियाज अहमद के नेतृत्व में चौक चौराहे पर चला मास्क जांच अभियान

गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के मालडा पंचायत अंतर्गत पाण्डेयडीह मुसहरी गांव में एक दलित महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगा मारपीट किया है। महिला अपने पति व बच्चों के साथ गांव से भाग कर अपनी जान बचायी है। महिला ने गांवा थाना में एक आवेदन देकर पुसिल प्रशासन से अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इंडियन फरड्रेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक जिले के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत खरगडीहा पंचायत सचिवालय में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता और महासचिव कानन किस्कु के संचालन में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के कई पत्रकार साथियों ने आईएफडब्लूजे (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) की सदस्यता ग्रहण किया।

झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िला से राजेश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों की गाढ़ी कमाई साफ करने वाले तीन साइबर शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोटक महेंद्र,पेटीएम आदि का लिंक भेज कर ये साइबर अपराधी लोगों के पैसे उड़ाया करते थे। रविवार को साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से राजेश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार को जिलामुख्यालय स्थित नगर निगम क्षेत्र के नगीना सिंह रोड निवासी एक 72 वर्षीय अधिवक्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद की मौत कोरोना संक्रमित होने से हो गई। जिले सिविल सर्जन डॉ0 अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

झारखण्ड के गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमण का दौर थम नही रहा है। जिले में बीती रात आयी रिपोर्ट के मुताबिक 286 नए लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं कल आयी रिपोर्ट के मुताबिक जिले के जमुआ प्रखण्ड के 49 लोगों के कोरोना मरीज होने की पुष्टि के बाद अंसदिय खोरीमहुआ ने जमुआ चौक को तीन दिनों के लिये बन्द कर दिया है साथ ही चौक पर निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। उधर एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के 41 पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद एसपी अमित रेनु ने एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन को अगले तीन दिनों के लिये बन्द कर दिया है।

मोबाइल वाणी पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि राज्य में विक्रेताओं द्वारा कृषि के इस मौसम में यूरिया खाद के मूल्य में लगभग ₹100 की बढ़ोतरी किए जाने से किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।साथ ही कीटनाशकों की कालाबाजारी भी बढ़ गई है।अभी तक सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।किन्तु निगरानी की बात कही जा रही है।