मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शहर के कॉलेजों में शुक्रवार को सीसीए की कॉपी जमा करने स्टूडेंट की भीड़ उमड़ पड़ी ।फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के स्टूडेंट की एक साथ कॉलेज में पहुंचने पर ऐसे हालात निर्मित हुए हैं। गर्ल्स के सामने स्टेशनरी वह फोटो कॉपी की दुकानों पर स्टूडेंट का हुजूम दिन भर लगा रहा कॉलेज प्रबंधक व प्रशासन की अनदेखी के कारण पूर्णा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सका। इसके साथ में 5 जुलाई से फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर के एग्जाम की तारीख का ऐलान भी किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बारिश 1 सप्ताह से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इसके चलते उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। आंचलिक अनुसंधान केंद्र के अनुसार आगामी 5 दिनों में जिले में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। लेकिन इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अंजलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पाटकर ने कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 24 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा जिले से विकलांग पेंशन कब तक नहीं बढ़ाया गया है ।जिस तरीके से कोरोनावायरस और महंगाई निरंतर बढ़ते जा रहे हैं ।परंतु विकलांग जनों को इस महंगाई से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।और अभी तक विकलांगों की पेंशन नहीं बढ़ाई गई है उन से निवेदन है ,कि विकलांगों को ध्यान में रखते हुए इनकी भी पेंशन बढ़ाई जाए क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में रेलवे स्टेशन में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच चलने वाली सभी स्टेशन के कर्मचारी और उनके परिजनों के लिए छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाया गया था। इसके लिए इतवारी से स्पेशल ट्रेन छिंदवाड़ा पहुंची थी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक श्रीवास्तव ने कहा कि छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में वैक्सीनेशन लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम आई थी। रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों के सदस्यों को वैक्सीनेशन लगाई गई।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि डेढ़ वर्ष बाद 6 जुलाई से पातालकोट एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी इसके दो बदलाव हुए हैं। पहले यह ट्रेन सराय रोहिल्ला तक जाती थी। जो अब फिरोजपुर तक जाएगी। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन की जनरल बोगी में सफर करने के लिए रिजर्वेशन के अतिरिक्त 15 रुपये चुकाने होंगे जनरल टिकट में रिजर्वेशन होने के कारण यात्री को सीट नंबर मिलेगा। रेलवे अधिकारियों की जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर बदलने के साथ ही यहां स्पेशल ट्रेन हो गई है । जिसके कारण अब जनरल बोगी में रिजर्वेशन होगा।

चिकित्सक दिवस पर छिंदवाडा मोबाइलवाणी कम्युनिटी मिडिया चैनल पर चिकित्सक अमोल अरुण भक्ते के साथ एक खास मुलाकात विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहा है कि जिले में कोरोना काल में महंगाई ने लोगों को की कमर तोड़ दी हैं। काम बंद है और परिवार का पोषण प्राथमिक है। उस पर महंगाई इतनी है कि आम आदमी एक बार फिर केवल भोजन की व्यवस्था में लगा हुआ है। इन हालातों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर एक और आघात पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि के रूप में सामने आ रहे हैं ।अब तक डीजल प्रति लीटर शतक लगाने की तैयारी कर रहा है ।आज डीजल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर हो सकती है। वहीं बुधवार को डीजल शतक से केवल 30 पैसे दूर था । आज से ही डीजल के शतक लगाने का क्वाउनडाऊन अंतिम छोर पर है। वहीं जिले में डीजल की कीमत 99. 63 पैसे प्रति लीटर से 99. 70 पैसे तक पहुंच गया है ।वहीं पेट्रोल 108.92 पैसे से 109रूपये तक पहुंच गया है। शहर मे अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग मूल्यों में 6 से 10 पैसों का अंतर देखा गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश हुई है। लेकिन फिर मानसून कमजोर पड़ रहा है। अब 3 दिन से जिले में ज्यादातर हिस्सों में बादल ढके हुए हैं। लेकिन बारिश कभी भी नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण अब किसान की चिंता बढ़ गई है। जिले में पिछले 3 दिनों से बादल छाए हुए हैं ।लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बादलों का डेरा है। और उमस से लोग घबराहट बढा रही हैं। लोगों को उम्मीद थी कि बादल और उमस के चलते बारिश हो सकती है। लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई है। किसान आप चिंता में पड़ गए हैं कि बोनी को लंबा समय हो गया है। और अब तक अच्छी बारिश का इंतजार फसलों को है। कई विकासखंडों में मानसून की बारिश के बाद अब तक बारिश नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नागपुर से छिंदवाड़ा की भी चलने वाली ट्रेन 1 जुलाई से शुरू हो रही है। छिंदवाड़ा इतवारी ट्रेन को चौरई तक चलाने की मांग भी उठ रही है। इसके लिए चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने छिंदवाड़ा से इतवारी तक चलने वाली ट्रेन को चौरई से इतवारी तक किए जाने की मांग रखी गई है। इसके अलावा ट्रेन का समय बदलने की भी मांग रखी है। उन्होंने ट्रेन को चौरई से सुबह के वक्त चलाए जाने के लिए कहा गया है ।ताकि इतवारी नागपुर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। पूर्व विधायक रमेश दुबे ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन को चौरई तक चलाए जाने की मांग रखी है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नर्सस एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले ही दिन जिला प्रशासन की व्यवस्था लड़खड़ा गई । ऐसे में प्रबंधक ने कोविड स्टॉफ कि वार्ड में ड्यूटी लगाई लेकिन वार्ड की व्यवस्थाओं से अनजान कोविड- बीपी ,शुगर जांच के उपकरण, दवाएं, इंजेक्शन तलाशते नजर आए। ऐसी स्थिति में भर्ती मरीज प्राथमिक इलाज के लिए परेशान होते रही ।सबसे ज्यादा दिक्कत गायनिक वार्ड में सामने आए यहां बहुत जरूरी होने पर ही ऑपरेशन किए गए । अस्पताल की दूसरी मंजिल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज के परिजनों ने नाम उजागर न करने की बात पर कहा कि उनके मरीज की हालत काफी गंभीर हैं। स्टाफ नया होने की वजह से बीपी, शुगर और प्लस रेट जांच में भी दिक्कत आ रही है। मजबूरी में हमें बाजार से प्लस ऑक्सीमीटर और बीपी की मशीन खरीदनी पड़ रही है। यह हालत सर्जिकल वार्ड में के में भी है। यह सिर्फ एक मेल नर्स ड्यूटी पर थी। उसे ही भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगाने थे और ब्लड सैंपल निकाल कर जांच के लिए लैब भेजने थे। जिसकी वजह से कई मरीजों को समय पर इंजेक्शन एवं दवा नहीं मिल पाई । ऐसे ही लगभग हर वार्ड में देखने को मिली है।