मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बारिश 1 सप्ताह से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इसके चलते उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। आंचलिक अनुसंधान केंद्र के अनुसार आगामी 5 दिनों में जिले में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। लेकिन इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अंजलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पाटकर ने कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 24 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।