मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहा है कि जिले में कोरोना काल में महंगाई ने लोगों को की कमर तोड़ दी हैं। काम बंद है और परिवार का पोषण प्राथमिक है। उस पर महंगाई इतनी है कि आम आदमी एक बार फिर केवल भोजन की व्यवस्था में लगा हुआ है। इन हालातों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर एक और आघात पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि के रूप में सामने आ रहे हैं ।अब तक डीजल प्रति लीटर शतक लगाने की तैयारी कर रहा है ।आज डीजल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर हो सकती है। वहीं बुधवार को डीजल शतक से केवल 30 पैसे दूर था । आज से ही डीजल के शतक लगाने का क्वाउनडाऊन अंतिम छोर पर है। वहीं जिले में डीजल की कीमत 99. 63 पैसे प्रति लीटर से 99. 70 पैसे तक पहुंच गया है ।वहीं पेट्रोल 108.92 पैसे से 109रूपये तक पहुंच गया है। शहर मे अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग मूल्यों में 6 से 10 पैसों का अंतर देखा गया है।
