मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि डेढ़ वर्ष बाद 6 जुलाई से पातालकोट एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी इसके दो बदलाव हुए हैं। पहले यह ट्रेन सराय रोहिल्ला तक जाती थी। जो अब फिरोजपुर तक जाएगी। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन की जनरल बोगी में सफर करने के लिए रिजर्वेशन के अतिरिक्त 15 रुपये चुकाने होंगे जनरल टिकट में रिजर्वेशन होने के कारण यात्री को सीट नंबर मिलेगा। रेलवे अधिकारियों की जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर बदलने के साथ ही यहां स्पेशल ट्रेन हो गई है । जिसके कारण अब जनरल बोगी में रिजर्वेशन होगा।
