मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में रेलवे स्टेशन में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच चलने वाली सभी स्टेशन के कर्मचारी और उनके परिजनों के लिए छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाया गया था। इसके लिए इतवारी से स्पेशल ट्रेन छिंदवाड़ा पहुंची थी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक श्रीवास्तव ने कहा कि छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में वैक्सीनेशन लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम आई थी। रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों के सदस्यों को वैक्सीनेशन लगाई गई।