मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश हुई है। लेकिन फिर मानसून कमजोर पड़ रहा है। अब 3 दिन से जिले में ज्यादातर हिस्सों में बादल ढके हुए हैं। लेकिन बारिश कभी भी नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण अब किसान की चिंता बढ़ गई है। जिले में पिछले 3 दिनों से बादल छाए हुए हैं ।लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बादलों का डेरा है। और उमस से लोग घबराहट बढा रही हैं। लोगों को उम्मीद थी कि बादल और उमस के चलते बारिश हो सकती है। लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई है। किसान आप चिंता में पड़ गए हैं कि बोनी को लंबा समय हो गया है। और अब तक अच्छी बारिश का इंतजार फसलों को है। कई विकासखंडों में मानसून की बारिश के बाद अब तक बारिश नहीं हुई है।
