मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नागपुर से छिंदवाड़ा की भी चलने वाली ट्रेन 1 जुलाई से शुरू हो रही है। छिंदवाड़ा इतवारी ट्रेन को चौरई तक चलाने की मांग भी उठ रही है। इसके लिए चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने छिंदवाड़ा से इतवारी तक चलने वाली ट्रेन को चौरई से इतवारी तक किए जाने की मांग रखी गई है। इसके अलावा ट्रेन का समय बदलने की भी मांग रखी है। उन्होंने ट्रेन को चौरई से सुबह के वक्त चलाए जाने के लिए कहा गया है ।ताकि इतवारी नागपुर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। पूर्व विधायक रमेश दुबे ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन को चौरई तक चलाए जाने की मांग रखी है।
