Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से गणेश अम्बाड़े मोबाइल वाणी बता रहे है कि शासन के निर्देश पर 6वीं से 8वीं कक्षा के स्कूल खुलने से ख़ुशी से चेहरे खिल उठे। जबकि शुरू दिन स्कूलों में लापरवाही देखने को मिली क्यूंकि कोरोना के निर्देशों का पालन करते नहीं देखा गया। बसों में बच्चों के बिच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी बच्चों के चेहरे पर मास्क लगा नहीं था और एक साथ स्कूल की छुट्टी कर दी गयी । स्कूल में बच्चों को मछरों से बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया था

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में गर्मी और उमस से लगातार हो रही बारिश हो रही हैं। बारिश के कारण तापमान भी लगभग 2 डिग्री तक कम हुआ है। जिले में पिछले 1 सप्ताह से मौसम बना हुआ है। और हल्की एवं मध्यम बारिश हो रही है जिला मुख्यालय से जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। बारिश की आवश्यकता फिलहाल मौसमी फलों और लोगों को भी गर्मी से निजात पाने के लिए आवश्यकता थी लगातार हो रही बारिश ने राहत दी है ।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक ऐसे मौसम बने रहने की संभावना जताई है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कायाकल्प योजना के तहत बुधवार को जिला अस्पताल में तीन अलग-अलग टीमों ने इंटरनल एसेसमेंट किया टीम के सदस्यों ने सात सौ बिंदुओं पर अस्पताल के हर वार्ड और विभाग का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड, पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग में कई खामियां मिली हैं ।इन खामियों को प्रबंधन द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। तीनों टीमों द्वारा अपनी फाइल रिपोर्ट गुरुवार को भोपाल भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में लंबे समय से तैयारी चल रही है। कायाकल्प योजना के प्रथम चरण में बुधवार को इंटरनल असेसमेंट किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश को तो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में शासन के निर्देशानुसार उज्जवला योजना के क्रियान्वयन की तैयारी की गई है। 2.0 के क्रियान्वयन की तैयारी की गई है। जिसमें जिले के उन 49 हजार हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर जिले के हर जरूरतमंद परिवारों को महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व गैस एजेंसी के संचालन लोगों को पास नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जाने वाले पहचान व पते के प्रमाण के दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाए।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री एस के सुमन ने की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर के श्री सुमन ने निर्देश दिए कक्षा नौवमी से बारहवीं तक के नामांकन में शत-प्रतिशत नामांकन नहीं करवाने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षकों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिन शिक्षको द्वारा वैक्सीनेशन नहीं कराया गया है उनके वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कक्षा पहली से आठवीं तक की गणवेश वितरण, वाट्सेप असेसमेंट, सी.एम.राइज-ऑनलाइन शिक्षा प्रशिक्षण, निःशुल्क पाठ्यक्रम का वितरण किया जाए।

सुअरों की संख्या भी बढ़ रही है । नगर पालिका प्रशासन का नही है इस ओर ध्यान।

*1 सितंबर 1956* *संरक्षित जीवन,सुनिश्चित खुशियाँ* *आज से 65 वर्ष पहले खिला एक नन्हा सा पौधा आज इतना बड़ा आकार ले चुका है जिसकी छाया तले 40 करोड़ परिवार(लगभग पूरा भारत) अपने आप को सुरक्षित महसूस करता हैं। इसकी जड़ें इतनी मजबूत है कि भारत के लगभग सभी वित्तीय संस्थानों को अपने मे समेटे हुए हैं।* *आइए हम सब मिलकर भारत के इस महानतम संस्थान* *भारतीय जीवन बीमा निगम की 65 वीं वर्षगांठ 01.9.2021.को गौरव और हर्ष के साथ मनाएं और साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करें कि यह संस्था इसी तरह लोक कल्याण के वास्तविक अर्थ को चरितार्थ करती रहे और आगे बढ़ती रहे।* *योगक्षेमं वहाम्यहं*

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टरश्री सौरभ कुमार सुमन ने क्षेत्रवार मैपिंग कर डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए क्षेत्रवार मैपिंग कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ।अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने कहा कि संभावित की तैयारियों के कार्य गंभीरता से करें। जिला कलेक्टर द्वारा सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है इसके चलते बीते 24 घंटों में जिन्हें में रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। अलग-अलग क्षेत्र में दिन में कई बार रिमझिम बारिश एवं फुहारों का दौर जारी है। वहीं बीते चौबीस घंटों में जिले में 17. 8 मी मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है ।वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के रपटों पर पानी भराव की स्थिति कई जगह देखी गई है। और लोगों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रिमझिम बारिश और वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने और ट्रफ लाइन के ग्वालियर से गुजरने के कारण जिले में मौसम के बदलाव देखे जा रहे हैं। सक्रिय होते मानसून का असर आगामी 2 दिन तक देखने को मिलेगा।