मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है इसके चलते बीते 24 घंटों में जिन्हें में रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। अलग-अलग क्षेत्र में दिन में कई बार रिमझिम बारिश एवं फुहारों का दौर जारी है। वहीं बीते चौबीस घंटों में जिले में 17. 8 मी मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है ।वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के रपटों पर पानी भराव की स्थिति कई जगह देखी गई है। और लोगों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रिमझिम बारिश और वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने और ट्रफ लाइन के ग्वालियर से गुजरने के कारण जिले में मौसम के बदलाव देखे जा रहे हैं। सक्रिय होते मानसून का असर आगामी 2 दिन तक देखने को मिलेगा।
