मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री एस के सुमन ने की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर के श्री सुमन ने निर्देश दिए कक्षा नौवमी से बारहवीं तक के नामांकन में शत-प्रतिशत नामांकन नहीं करवाने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षकों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिन शिक्षको द्वारा वैक्सीनेशन नहीं कराया गया है उनके वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कक्षा पहली से आठवीं तक की गणवेश वितरण, वाट्सेप असेसमेंट, सी.एम.राइज-ऑनलाइन शिक्षा प्रशिक्षण, निःशुल्क पाठ्यक्रम का वितरण किया जाए।
