समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर ने क्षेत्रवार मैपिंग कर डेंगू- मलेरिया की जांच करने के लिए निर्देश
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टरश्री सौरभ कुमार सुमन ने क्षेत्रवार मैपिंग कर डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए क्षेत्रवार मैपिंग कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ।अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने कहा कि संभावित की तैयारियों के कार्य गंभीरता से करें। जिला कलेक्टर द्वारा सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।
