मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कायाकल्प योजना के तहत बुधवार को जिला अस्पताल में तीन अलग-अलग टीमों ने इंटरनल एसेसमेंट किया टीम के सदस्यों ने सात सौ बिंदुओं पर अस्पताल के हर वार्ड और विभाग का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड, पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग में कई खामियां मिली हैं ।इन खामियों को प्रबंधन द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। तीनों टीमों द्वारा अपनी फाइल रिपोर्ट गुरुवार को भोपाल भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में लंबे समय से तैयारी चल रही है। कायाकल्प योजना के प्रथम चरण में बुधवार को इंटरनल असेसमेंट किया गया।
