मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि गेहूं उपार्जन के लिए स्व- सहायता समूह की महिलाओं ने अपने जेवर गिरवी रखकर कर्ज केंद्र में व्यवस्थाएं बनाई थी। कमीशन नहीं मिलने के कारण ब्याज बढ़ता जा रहा है। पीडित महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई है ,कि उन्हें कमीशन जल सेजल मिले इसकी मांग की गई है। वहीं जिले में गेहूं उपार्जन के लिए सहकारी समितियों के अलावा भी 20 सहायता केंद्रों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन्हीं स्व सहायता समूह गांव खजूरी सहायता समूह में शामिल था समूह की अध्यक्षता यादव ने कहा कि समूह में 11 सदस्य हैं। सभी महिलाओं ने गेहूं उपार्जन के दौरान उपार्जन केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार ,टेंट ,पानी का टैंकर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई थी खरीदी के दौरान जेवर गिरवी रखकर उपार्जन का काम पूरा किया। लेकिन कमीशन नहीं मिलने से आज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन देनदारी बढ़ने से परेशान महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कमीशन दिलाने की मांग की गई है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महंगाई और बेरोजगारी का एनएसयूआई ने मंगलवार को अनूठा अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया किसी नेता या मंत्री का पुतला फूंकने के बजाय एनएसयूआई ने कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बैंकों में आवेदन दिया। आवेदन में बढ़ते पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम का जिक्र करते हुए युवाओं की बेरोजगारी से अवगत कराया गया। साथ ही महंगाई और बेरोजगारी से उबरने के लिए लोगों ने लोन की गुहार लगाई है। और कहा गया कि कोरोना काल में बेरोजगारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है युवाओं के पास कोई रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं है साथ ही बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के घर के किचन का बजट निरंतर बिगड़ता जा रहा है। और इस महंगाई से आमजन त्रस्त हैं। इसको लेकर एनएसयूआई ने बैंकों में पत्र लिखकर लोन की गुहार की है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि नेशनल हाईवे के गड्ढे तकरीबन बढ़ती जा रहे हैं । जगह-जगह गड्ढे उखड़ने से सड़कों पर हादसों का ग्राफ भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। पिछले कई सालों से ऐसे हालात छिंदवाड़ा अमरवाड़ा नरसिंहपुर के साथ-साथ नागपुर छिंदवाड़ा हाईवे की ऐसी स्थिति बनी हुई है। इन समस्याओं से हर दिन लोग खासे परेशान हो रहे हैं। लेकिन सुधरने की कोई व्यवस्था नहीं है, अब तक खराब सड़क के कारण लोग परेशान होते रहे हैं। लेकिन इसका असर केंद्रीय मंत्री प्रभात पटेल के दौरान कार्यक्रम पर भी पड़ा है। पिछले दिनों आए केंद्रीय मंत्री पटेल के गोटेगांव जाने वाले कार्यक्रम छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा होते हुए निर्धारित था। लेकिन बाद में कार्यक्रम बदल लिया गया और सिवनी होते हुए वह गोटेगांव के लिए रवाना हुए।

जल्द ही सड़क का नवीनीकरण कार्य किया जाने का दिया आश्वासन।छिन्दवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग की मरम्मत का कार्य आरम्भ : मोबाइल वाणी की खबर का असर।

शालाओं की होगी लगातार मोनिटरिंगमोबाइल वाणी के खबर का असर: 1 सितंबर से कक्षा 6 से 8 खुलने के आदेश। शालाओं में नही है साफ सफाई। कचरा घांस गन्दगी के आलम में कैसे होगी पढ़ाई। इस खबर से डीपीसी ने सफाई के दिये निर्देष।

कमर से ऊपर के भागों के लिए लाभदायक।बार बार चक्कर आने की समस्या का समाधान।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले के मुख्यालय के नरसिंहपुर रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौशल नगर परिषद में बन रहा प्रदेश का चौथा मॉडल स्कूल का काम रुकवा दिया गया है। पहले से 1 साल देरी से चल रहे इस स्कूल के निर्माण कार्य के बाद इसे बनाने वाले ठेकेदार ने बंद कर दिया है। इसके लिए निर्माणाधीन स्कूल भवन में ठेकेदार ने एक बैनर लगा दिया गया है। जिसमें 1 साल में शासन की ओर से भुगतान नहीं होने के कारण काम रोक दिया गया है। और इसी के कारण पिछले कई दिनों से भवन निर्माण को रोकते तकरीबन 4.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्कूल भवन का काम अब बीच में रोक दिया गया है। जिसके कारण इसका पूरा बन पाना अब मुश्किल में है, बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों तक भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। लेकिन अचानक ही काम बंद हो गया अब जहां इस सत्र में स्कूल शुरू होना था। वह आने वाले सालों में भी पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में बीते 2 दिनों से बादलों की आवाजाही तेज होने के साथ ही जिले के कई क्षेत्रों में रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं सोमवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन शाम को आधा घंटे की जोरदार बारिश ने सडके भरते थे। वहीं जिले भर में सुबह से देर रात तक कई स्थानों पर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं ।वहीं मंगलवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। जिले में अब तक 667 पॉइंट 3 मीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 30 और 31 अगस्त को जिले में झमाझम बारिश के चलते जारी कर दिया है। इस दौरान अधिकतम क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की परीक्षा फॉर्म यूजी और पीजी की परीक्षा फॉर्म कि आज अंतिम तिथि है। बच्चे अनिवार्य रूप से इन परीक्षा में उपस्थित के लिए परीक्षा फॉर्म अवश्य करवाएं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि प्रत्येक दिन के प्राणायाम में आज सिहासन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य एवं प्रबल आत्मविश्वास होने की जानकारी इस प्राणायाम के व्बदा बताई जा रही हैं।