मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में गर्मी और उमस से लगातार हो रही बारिश हो रही हैं। बारिश के कारण तापमान भी लगभग 2 डिग्री तक कम हुआ है। जिले में पिछले 1 सप्ताह से मौसम बना हुआ है। और हल्की एवं मध्यम बारिश हो रही है जिला मुख्यालय से जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। बारिश की आवश्यकता फिलहाल मौसमी फलों और लोगों को भी गर्मी से निजात पाने के लिए आवश्यकता थी लगातार हो रही बारिश ने राहत दी है ।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक ऐसे मौसम बने रहने की संभावना जताई है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।
