मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सौसर, पांढुर्णा, बिछुआ और मोहखेड में संतरा उत्पादन किसानों को अब विदेश से निर्यात के लायक संतरा फसल का उत्पादन करेंगे। इस संतरे की मार्केटिंग और ब्रांडिंग सतपुड़ा ऑरेंज के नाम से की जाएगी। इसके लिए जरूरी है, कि किसानों को संतरे के निरोगी पौधे मिले ताकि किसानों के बगीचे की उम्र 30 से 35 साल तक हो। बुधवार को जिला कलेक्टर ने आंचलिक अनुसंधान केंद्र चंदनगांव में टीएमसी परियोजना के तहत स्थापित संतरा नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अनुसंधान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधों का रोपण किया। इसके बाद का निरीक्षण किया गया।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लगातार 2 सालों से गेहूं के भाव में मंदी के कारण निराश किसानों को इस साल दौड़ी खुशी मिलने के आसार लग रहे हैं। दिसंबर व जनवरी माह में हुई बारिश के हो फसल के लिए अमृत साबित हुई है। किसानों का अनुमान है कि इस साल गेहूं की उपज 5 से 7% ज्यादा होगी। इधर बीते 9 दिन से अनाज बाजार में गेहूं के दाम में अचानक उछाल आ गया है। गेहूं के दाम बुधवार को 2150 रूपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो समर्थन मूल्य 2015 रुपए से 135 रूपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि जिले में इस साल गेहूं का रकबा लगभग 3 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि 5 साल पहले तक जिले में रबी का सकल रकबा 3 लाख हेक्टेयर के करीब था। इस साल गेहूं की बोनी के बाद किसानों ने 2-3 सिंचाई की थी। जिसके बाद मौआवठे की बारिश के कारण फसलों को काफी अच्छी स्थिति में फायदा हुआ है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से हम बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के बाद इनका मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए मूल्यांकनकर्ताओं को आदेश जारी किए गए हैं। पहले चरण का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। जो उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में होगा ।मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए नए निर्देश जारी किए गए। जिसमें मूल्यांकनर्ताओं को आदेश जारी करते हुए, इसमें वर्जित मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन अधिकारी व शिक्षक के साथ-साथ मूल्यांकन कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के दौरान केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरीके से वर्जित रखा गया है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के शिवालय और धार्मिक स्थलों पर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। रिधोरा स्थित घोगरा वाटरफॉल, राघादेवी स्थित प्राकृतिक गुफा में मेला लगता है। घोरा पर स्थित सुमेरुकूट आश्रम में स्थानीय और महाराष्ट्र के श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन किए ।इसी के साथ में पर प्रदेश सीमा पर स्थित खंडेश्वर मंदिर जामलापानी के पुरातन शिव मंदिर और रामाकोना के निकट गायमुख मंदिर ,घडेला के सीदराम बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं ने दर्शन करने पहुंचे। क्लिक कर और सुन सकते हैं।
दिनभर लगी रही लोगो की भीड़
अमरवाड़ा में भी किए गए पौध वितरित और रोपे गए पौधे।
बज्रासन , भोजन के बाद किया जाने वाला एकमात्र आसन
Transcript Unavailable.
सौंसर। रामाकोना के ग्राम बिछवी में जल मिशन योजना के तहत हो रहे निर्माण की घटिया निर्माण पर ग्रामीण भड़के, ग्राम पहुंचे पीएचई के उपयंत्री अनिल बंसोड का ग्रामीणों ने घेराव किया। वहीं जनपद सदस्य सुमन पातुरकर ने पीएचई विभाग के निष्क्रियता के खिलाफ ग्राम में हनुमान मंदिर के सामने धरना दिया। एसडीओ वाएएन वानखड़े के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें घटिया निर्माण दिखाया। अधिकारी ने स्वीकार किया कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। अब तक किए गए निर्माण कार्यों को तोड़कर पुन्ह निर्माण की ग्रामीणों की मांग को अधिकारी ने स्वीकार करने पर ग्रामीण शांत हुए। योजना के घटिया निर्माण की शिकायत लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीण जनपद सदस्य सुमन दिनकर पातुरकर के निवास पर पहुंचे। ग्रामीणों के आग्रह पर जनपद सदस्य गांव पहुंची और ठेकेदार ने किए घटिया निर्माण को देख कर दंग रह गई। इस पर जनपद सदस्य से पीएचई के एसडीओं को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपयंत्री अनिल बंसोड को घटिया निर्माण दिखाया गया। उपयंत्री द्वार संतोषजनक जबाब नहीं देने पर जनपद सदस्य और ग्रामीण भड़क उठे और उपयंत्री का घेराव कर विभाग के एसडीओ को मौक पर बुलया। इसी दौरान पीएचई विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टचार और योजना के सुपरविजन में निष्क्रयता बरतने का आरोप लगाते हुए जनपद सदस्य पातुरकर गांव के हनुमान मंदिर के सामने ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई। आधा घंटा चले धरने में ग्रामीणों ने पीएचई के अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही जनप्रतिनिधियों पर अधिकरियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सौंसर विकास खंड के ग्राम पंचायत रामाकोना के आश्रीत ग्राम बिछवी में 14 लाख की जल मिशन योजना स्वीकृत हुई है। योजना के तहत गांव के घर-घर पानी पहुंचाने के लिए स्टैंड पोल खड़े किए जा रहे है। घटिया निर्माण का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है, कि सीमेंट क्रांकिट से तैयार किए जा रहे स्टैंडपोल अभी से टूट रहे है, तो कोई टेढे-मेढे हो गए है। इस पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति लेेने पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उल्टा ग्रामीणों को ही धमकाया जा रहा था। धरने में ग्रामीणों के साथ दिनकर पातुरकर, आकाष खंडाईत, स्वएंसेवी कार्यकर्ता अविनाष गुर्वे, उमेष मस्के, बिछवी की पंच भागीरथी तुमडाम, तर्कषील संस्था के सचिव पीकेएस गुर्वे उपस्थित थे। मामूल धक्के में टूट गया स्टैंडपोल उपयंत्री के सामने ही मामूली धक्के में ही एक स्टैंडपोल भरभराकर टूट गया। उस के उपयोग में लाई गई सामग्री घटिया होना बताते हुए ग्रामीणों ने हाथ से ही सीमेंट क्रांकिट को तोड़ कर बताया। इस पर उपयंत्री ने ठेकेदार का पक्ष लेने पर ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश जताया। ग्राम में कुछ जगह लगाए स्टैंडपोल हवा में लटक रहे थे। पीएचई के अनुसार ग्राम में 177 परिवारों में स्टैंडपोल बनाए जाना है। इसमें 50 फीसदी कार्य पूरा किया गया। ग्रामीणों ने इसे तोड़कर दुबारा बनाने की मांग रखी।क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के हमले के बीच तीसरे दिन खार्किव में बढ़ती दहशत से जिले के वह परिवार भी दहल उठे हैं। जिनके बच्चे खार्किव में एक बंकर में फंसे हुए हैं तो 24 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं के बाद बहाल होने के बाद प्रत्युन और संकल्प ने अपने परिजनों से बात की बच्चों ने बताया कि उनके पास अब सिर्फ 10 दिन का राशन बाकी है। मैस से भी उन्हें अब चंद कौर चावल और एक चम्मच दाल मिलती है। पानी की मशीनें बंद है ।पीड़ित परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है, कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कोई रास्ता तैयार करें। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
