मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से हम बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के बाद इनका मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए मूल्यांकनकर्ताओं को आदेश जारी किए गए हैं। पहले चरण का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। जो उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में होगा ।मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए नए निर्देश जारी किए गए। जिसमें मूल्यांकनर्ताओं को आदेश जारी करते हुए, इसमें वर्जित मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन अधिकारी व शिक्षक के साथ-साथ मूल्यांकन कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के दौरान केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरीके से वर्जित रखा गया है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।