Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

*शासकीय मॉडल विद्यालय अमरवाड़ा में अंकुर महा-अभियान के अन्तर्गत आज विद्यालय परिसर मेंपौधा रोपण किया गया जिसमे आम,आमला,पीपल जैसे फलदार एवं औषिधि गुण वाले पौधे लगाए गए, इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. जी .धुर्वे , शिक्षक मनीष चौरसिया सतीश बोबड़े,सुमित विश्वकर्मा, संदीप सोनी,रामनाथ डेहरिया,स्मिता जैन,शुभा डेहरिया,कीर्ति चौरसिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया*

यूक्रेन से अपने गृहग्राम बडोसा पहुंची गौरी शिंगनदिपे

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में फंसे जिले के विद्यार्थी का घर वापसी की राह आसान हुए हैं। घंटो सफर और बॉर्डर पर इंतजार करने के बाद विद्यार्थी अब सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। इनमें कोलाढाना निवासी डॉ प्रशांत चौरसिया के बेटे प्रद्युम्न ,परासिया रोड के सामने अपनी कॉलोनी निवासी धनंजय त्रिपाने के बेटे संकल्प, केशवराव भादे के बेटे अभिषेक सुरक्षित स्थान हंगरी पहुंच गए हैं, वहीं पांढुर्णा के एसबीआई बैंक के पदस्थ सुभाष बोकाडे के बेटे दीपांशु बोकाड़े रोमानिया पहुंच गए हैं ।वहीं पिपलानारायणवार के डॉक्टर प्रभात सरकार की बेटी इशिका यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में स्टेट के पास है। इनके साथ 500 से ज्यादा लोग हैं, जिसमें 300 इंडियन है फिलहाल उनके बॉर्डर तक पहुंचने को लेकर आसान नहीं है। डॉक्टर प्रभास सरकार से बताया कि लगातार संपर्क में है जिस जगह पर बेटी वहां से रूसी बॉर्डर एक विकल्प है, लेकिन अभी इसमें कुछ नहीं हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन एवं राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कुल योजनाओं के विरुद्ध प्रगति तत्कालीन टेंडर, प्रक्रिया कार्य, अप्रारंभ कार्यों की विकासखंड वार जानकारी प्राप्त की ।सभी योजनाओं में 1 सप्ताह के अंदर शेष रह गई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत आंगनवाड़ी और स्कूलों में पेयजल विद्युत कनेक्शन उपलब्धता के लिए अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी जिले के कई हिस्सों के साथ साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है ।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षेप के चलते आने का सिलसिला बना हुआ है। इसी वजह से पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम इसी तरह 5 मार्च तक देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेहूं की उपज को सरकारी दामों पर बेचने के लिए किसानों के पास पंजीयन कराने के लिए अब सिर्फ 3 दिन शेष रह गए हैं। फिलहाल शासन ने पंजीयन की तारीख नहीं बढ़ाई है। 5 फरवरी से शुरू हो रहे पंजीयन के लिए 65 हजार का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अब तक 60 फीसदी के आसपास पंजीयन हो चुका है। लेकिन पोर्टल की तकनीकी समस्या और आधार अपडेट में आ रही तकनीकी खामियों के कारण किसान काफी परेशान हो रही है। और इसी के कारण किसानों को गेहूं पंजीयन कराने में मशक्कत उठानी पड़ रही है और इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसानों द्वारा गेहूं पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की गई है।