मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं की क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जिला छिंदवाड़ा द्वारा मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के विशषे सहयोग से आज दिनाँक 06/03/2022 को सतपुड़ा मंगल भवन न्यूटन चिखली में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद तिवारी जी की उपस्थिति लोक संपर्क विभाग के श्री रामसहाय प्रजापति के संचालन में विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
युवा संसद का आयोजन कल रामाकोना-पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय में कल युवा संसद का आयोजन होने जा रहा है। युवा संसद प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रकान्त नाचनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन 7 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा। संस्था प्राचार्य श्री ए एच खान ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं विधानसभा की कार्रवाई को संपादित करते हैं एवं संसदीय कार्य पद्धति से अवगत होते है। ज्ञात हो कि यह विद्यालय का सातवा युवा संसद मंचन है ,इसी के साथ रामाकोना विद्यालय संपूर्ण प्रदेश का एकमात्र ऐसा शिक्षा संस्थान बनने जा है, जो निरंतर इतनी बार युवा संसद का आयोजन करने जा रहा है।
विट्ठल मन्दिर में बैठक संपन्न श्री एकनाथ षष्टी एवं अखंड हरिनाम सप्ताह की दि जानकारी, मंदिर समिति ने की सहयोग की अपील रामाकोना:- संतो की नगरी पैठण तुल्य श्री संत हिरामण महाराज एवं श्री संत वाताजी महाराज की कर्म भूमि श्रीतीर्थक्षेत्र ग्राम रामाकोना में नगर के विट्ठल मंदीर में श्री विट्ठल रखुमाई मंदिर देवस्थान समिति द्वारा ग्राम में होने वाले अखंड हरिनाम सप्ताह की जानकारी देते हुए बैठक का आयोजन ग्राम के वरिष्ट पत्रकार भाउराव चौधरी, समाजसेवी चिंतामन गाड़वे, गोपाल खंडाईत, देवरावजी रुंघे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। बैठक में आगामी होने वाले अखण्ड हरिनाम सप्ताह को श्री विट्ठल रखुमाई मंदिर देवस्थान द्वारा ग्रामवासियो के सहयोग से किया जा रहा है, बैठक में दिनकर पातुरकर, डॉक्टर गुलाबराव पांडे, सुनील तिवारी, कृष्णा चौरागड़े, नरेश कामदार द्वारा अपने सुझाव दिए गए साथ ही विठ्ठल मंदिर देवस्थान द्वारा कम से कम समय मे सप्ताह का आयोजन किया गया जिसकी सभी तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा पत्रकार आकाश खंडाईत ने अपनी बात रखते हुए बताया कि सभी ने तन मन धन एवं निश्वार्थ भावना से सहयोग देने पर जोर दिया गया। बैठक का सुचारू रूप से संचालन नारायण खंडाईत द्वारा किया गया। 17 मार्च से होंगा अखंड हरिनाम सप्ताह सोहळा विट्ठल मंदिर परिसर में विट्ठल रखुमाई मंदिर देवस्थान समिति द्वारा अखंड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत 17 मार्च से होंगी। सप्ताह के प्रथम दिन ओमकार महाराज भानगे, द्वितीय दिन सेवकराम भकने, तृतीय दिन अनिल कुरेकार, चतुर्थ दिन चिंतामन गुर्वे, पंचम दिन आशीष चटप, छटवे दिन विनायक पाल, सातवे दिन विवेक नवघरे द्वारा कीर्तन किया जायेगा। इस अवसर पर बैठक में राजू जी ठोसरे, सुरेश भानगे, योगीराज धुंडे, कुंदन गौतम, जगन्नाथ गौतम, चंद्रकांत पाल, लीलाधर भोपे, सुभाष गुर्वे, रेवनाथ चौधरी,विक्रांत खारकर, विनोद गौतम, प्रकाश सिमरे, जयदेव गुर्वे, भाउराव गौतम, रामकृषणा खंडाईत, सुनील भोयर, चिंतामन भानगे, राजू जी रुंघे, अन्याजी धुंडे, राकेश ठाकरे, ज्ञानेश्वर रुंघे एवं समस्त भजन मंडली उपस्थित थी
कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा तैयारी के लिए हुई बैठक रामाकोना:- श्रीतीर्थ क्षेत्र रामाकोना के अंतर्गत आने वाला ग्राम, संत हीरामन महाराज, संत वाताजी महाराज की जन्मभूमि उटेंकाटा में कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता गजानन बडवाईक बैठक का आयोजन वरिष्ट तर्कशील विचार समिति के सचिव पीकेएस गुर्वे तथा कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा की परिकल्पना करने वाले दिनकर पातुरकर व हरिभक्त परायन सोपान गुर्वे की उपस्थिति में ग्राम उटेकाटा में शालिकराम भानगे के निवास स्थान पर हुई । निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 20 से 23 मार्च तक कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा में संत श्री हिरामन महाराज व वाताजी महाराज की पालकी भ्रमण सौंसर विकासखंड के 25 ग्रामों में होगा। यात्रा का शुभारंभ 20 मार्च को सुबह 10 बजे ग्राम उटेकाटा से होगा यात्रा घोटी,परतापुर, सायरा,बेरडी, सौसर रात्री विश्राम 21 मार्च को कुड्डम,रानपेट,पलासपाणी,जोबनी, खापा,आमला,खुटाबां, रात्री विश्राम पिपला कन्हान 22 मार्च को सितापार,देवी बडोसा,लोहागी , खैरी, रात्री विश्राम बग्गु बिछुआ एवं 23 मार्च को शांतीब्रम्ह एकनाथ महाराज मंदिर संत लीलामृत घाट कन्हान नदी पर पहुंच कर श्री एकनाथ षष्ठी कन्हान नदी महोत्सव में शामिल यात्रा शामील होगी ,22 मार्च को रात्रि में दीपदान, 22 मार्च से 23 मार्च तक अखंड हरिपाठ एवं 23 मार्च को वाळवंटिय सिदोरी गोपाल काला गुरुवर्य हरीभक्त परायण कृष्णाजी महाराज वाघळीकर के हस्ते संपन्न होगा । जिसमे सर्वसम्मति से संत हिरामन, संत वाताजी की जन्मस्थली संत कुटी का निर्माण कार्य करने को लेकर प्रस्ताव लिया गया। चौपाल में कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा की रुपरेखा तैयार की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से संतकुटी का निर्माण संबंधी प्रस्ताव पास किया गया । विजय पातुरकर,मनोहर खंडाईत ,राजु भानगे,लक्ष्मण धवले निलकंठ साडेल, निवृत्ति गुर्वे, प्रभाकर पेजे, भिमसेन गुर्वे,राजु भानगे,उत्तम धुन्डे ,शेषराव धवळे, शुशिल धुंडे ,दयाराम धवळे , श्रावण धवळे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, विकासखंड पांढुर्णा में आज एक हार्वेस्टर का ब्रेक फेल होने की वजह से खाई में जा गिरा। जिससे हार्वेस्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। हार्वेस्टर गेहूं कटाई के लिए पांढुर्णा से भूली के लिए तरफ जा रहा था। भूली घाट पर अचानक हार्वेस्टर से नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से रिवर्स होकर सीधा खाई में जा गिरा ।जिसके कारण वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 5 मार्च तक 22 हजार 678 पौधों का रोपण किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 22 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। इसी को देखते हुए बताया गया है, कि रोपे गए पौधों की अपलोड फोटो को प्रथम, द्वितीय व तृतीय फोटो के अनुसार प्रदेश स्तर पर लाटरी पद्धति से चरण कर जिले के 20 प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त वैरिफायर से सत्यापन कराकर चयनित किया गया है। आसकी चयनित प्रतिभागियों को 7 मार्च को कलेक्टर सभाकक्ष में प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों में सफाई मशीन लगाई जानी है। गेहू दाने को कचरे से अलग करने के बाद ही खरीदी होगी।इन नयी व्यवस्था को संचालित करने के लिए शनिवार को जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जिन्हें में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मशीन में मुख्य सफाई के बाद ही खरीदी की जाएगी ।वहीं उपार्जन को सरकारी दामों पर बेचने के लिए किसान पंजीयन चल रहा है ।किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने 5 मार्च की तारीख को बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। अब तक 56हजार 164 हो चुके हैं। हालांकि अब भी करीब 10 हजार होने की संभावना जताई जा रही है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच में देश के कई बच्चे यूक्रेन के कई क्षेत्रों में अभी फंसे हुए हैं। इस हेतु सरकार से छात्रों ने गुहार लगाई है, कि उन्हें जल्द से जल्द यहां निकलने के लिए प्रयास किया जाए। पिपलानारायणवार निवासी परिवार भी बेटी से संपर्क टूटने के कारण परेशान हैं। पूरा परिवार टीवी के सामने टकटकी लगा कर बैठा हुआ है। बेटी के सेफ जोन में पहुंचने का इंतजार कर रहा है । डॉ प्रभात सरकार ने बताया कि उनकी बेटी इशिका यूक्रेन के पूर्व क्षेत्र में स्थित में सुमी स्टेट यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर की छात्रा है ।होटल छोड़कर वहां से एक बंकर में गई है। इलाका रुसी बॉर्डर से करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। और ऐसी अनेक छात्राएं भी यूक्रेन के अनेक क्षेत्रों में फंसी हुई हैं। भारत सरकार से उन्हें यहां से निकलने के लिए मदद मांगे हैं। एक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, क्रूड ऑयल के तेजी से बढ़ते दामों के चलते पेट्रोल- डीजल के दामों में बड़े उछाल की सुगबुगाहट बनी हुई है। जिससे बाजार आंशिक सा नजर आ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंकाओं के चलते दूसरी वस्तुओं के तेजी से दाम बढ़ रहे हैं। बड़ा असर बिल्डिंग मटेरियल पर देखने को मिला है। जबकि खाद्य सामग्री में खाने के तेल में पिछले 15 दिनों में उछाल की स्थिति बनी हुई है। मौके का फायदा उठाना स्टॉक भी होने लगा है। इधर गत वर्ष यानी 2021 में अक्टूबर-नवंबर में पेट्रोल डीजल के भाव में लगी आग में झुलस चुके लोग अब फिर से चिंता में पड़े हुए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेहूं की उपज को सरकारी दामों पर बेचने के लिए किसानों की परेशानी को देखते हुए, शासन ने अंतिम तिथि 10 मार्च बढ़ा दी गई। पहले 5 फरवरी पहले 5 फरवरी से शुरू हुए पंजीयन के लिए 65 फिसदी का लक्ष्य रखा था। अब तक 80 फ़ीसदी ही आस-पास ही पंजियण हो पाया है। पोर्टल में तकनीकी खामियां और आधार अपडेट में हो रही समस्याओं के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसान इसको लेकर तिथि बढ़ाने की मांग निरंतर कर रहे थे। और शासन ने अब अतिरिक्त समय किसानों को दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब 10 मार्च तक पंजीयन किसान करा सकेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
