मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 5 मार्च तक 22 हजार 678 पौधों का रोपण किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 22 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। इसी को देखते हुए बताया गया है, कि रोपे गए पौधों की अपलोड फोटो को प्रथम, द्वितीय व तृतीय फोटो के अनुसार प्रदेश स्तर पर लाटरी पद्धति से चरण कर जिले के 20 प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त वैरिफायर से सत्यापन कराकर चयनित किया गया है। आसकी चयनित प्रतिभागियों को 7 मार्च को कलेक्टर सभाकक्ष में प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।