Transcript Unavailable.
तीखी बहस केे बीच विवाह हेतु लड़कियों की आयु 21 वर्ष करने संबंधी विधेयक युवा संसद में पारित अवैध उत्खनन और शिक्षा के गिरते स्तर पर हुई युवा संसद में गर्मागर्म बहस प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने तीखे प्रश्न पूछ कर सरकार को जमकर घेरा। युवा संसद- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामाकोना का अभिनव आयोजन रामाकोना- प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, शालाएं शिक्षक विहीन है, मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी हर दूसरे दिन अखबार की न्यूज़ बनती है, शिक्षकों को अध्यापन कार्य से वंचित कर उन्हें अन्य शासकीय कार्यों में झोंक दिया जाता है, शिक्षक अन्य कार्यों के बोझ तले दबा हुआ है ।
पर्यावरणविद करुणा रघुवंशी के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष बातचीत
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के अधिकांश कॉलेज में सालों से प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हुए हैं। कॉलेज प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों का सीनियर प्रोफेसरों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन यह व्यवस्था भी विवाद में उलझ गई है। लगातार कम होते स्टॉप और बढ़ते बोझ के कारण कॉलेज का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने आरक्षण वर्ग को छोड़ सालों से प्रोफेसरों को पदोन्नति नहीं किए हैं। जिले के 13 शासकीय कॉलेजों में से 11 कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कॉलेज का संचालन कर रहे हैं। साल 2021 की शुरुआत में ही उच्च शिक्षा विभाग ने बिना वित्तीय भार बढ़ाए प्राचार्य के पदों पर रेगुलर प्रोफेसर की नियुक्ति का रास्ता निकाला था। जो अब इससे शिक्षा प्रभावित हो रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे पिपलानारायणवार की युद्ध के 11वे दिन भी वतन वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। इधर पीड़ित परिवार भी अपने बेटी के घर लौटने की आस लगाए बैठे हुए हैं। हेल्पलाइन नंबरों से मिल रहे आश्वासन के सहारे ही परिवार दिन गुजर रहे हैं। रविवार को भी भारतीय दूतावास से आश्वासन मिला है, कि देर रात इन्हें यूक्रेन की बॉर्डर को पार कराकर सेफ जोन में पहुंचा दिया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नैनपुर मंडला फोर्स के चौरई से सिवनी और भोमा के बीच हुए निर्माण कार्य का सीआरएस 11 व 12 मार्च को होने की संभावना है। इसके पूर्व सोमवार को रेलवे प्रशासन द्वारा चौरई एवं भोमा के बीच हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर ली गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा रविवार को पटरी के परीक्षण व निरीक्षण के लिए ट्रायल ट्रेन चलाने की जानकारी प्रदान की गई हैं। क्लिक करें ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जलसखियो ने लिया प्रशिक्षण
*मानस सम्मेलन एवं भागवत कथा में सम्मिलित हुए रामनारायण परतेती* *परतेती ने भाजपा नेताओं के साथ बढ़ाई अमरवाड़ा में सक्रियता* अमरवाड़ा - ग्राम खिरेटी चारगांव में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित विशाल भागवत कथा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण परतेती, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष नेमा, भूप सिंह पटेल, भगवत पटेल, भाजपा जिला मंत्री मनोज नेमा, नरेंद्र राय, मुकेश यादव, युग ठाकुर ने पहुंचकर भागवत कथा श्रवण कर ग्राम वासियों से भेंट की। *इस अवसर पर भाजपा नेता रामनारायण परतेती ने ₹5001 की राशि भागवत कथा आयोजकों को भेंट की और सफल आयोजन की बधाई दी।* हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए *रामनारायण परतेती ने कहा आपके बीच भविष्य में भी निरंतर सक्रिय रहते हुए आपके प्रत्येक सुख दुख में सम्मिलित होकर आपकी समस्याओं का निराकरण करने तत्पर रहूंगा* ग्राम वासियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हे अवगत कराया जिस पर भाजपा नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी के माध्यम से सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने आश्वासन दिया।
