मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे पिपलानारायणवार की युद्ध के 11वे दिन भी वतन वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। इधर पीड़ित परिवार भी अपने बेटी के घर लौटने की आस लगाए बैठे हुए हैं। हेल्पलाइन नंबरों से मिल रहे आश्वासन के सहारे ही परिवार दिन गुजर रहे हैं। रविवार को भी भारतीय दूतावास से आश्वासन मिला है, कि देर रात इन्हें यूक्रेन की बॉर्डर को पार कराकर सेफ जोन में पहुंचा दिया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
